Batwara 1947: कोलकाता पहुंचे सनी देओल और राजकुमार संतोषी, नेताजी के इस रिश्तेदार से की खास मुलाकात
कोलकाता पहुंचे सनी देओल और राजकुमार संतोषी, फोटो- इंस्टाग्राम
ए.आर. रहमान के संगीत और आमिर खान के प्रोडक्शन में बनी फिल्म 'बंटवारा 1947' के प्रमोशन के लिए सनी देओल और राजकुमार संतोषी कोलकाता पहुंचे. कोलकाता के ऐतिहासिक 'नेताजी भवन' के भ्रमण के दौरान नेताजी के प्रपौत्र सुगाता बोस ने दोनों का स्वागत किया और फिल्म की टीम को अपनी शुभकामनाएं दीं.
Sunny Deol Visit Netaji Bhawan (Kolkata): एक्टर सनी देओल और डायरेक्टर राजकुमार संतोषी अपनी आने वाली फिल्म 'बंटवारा 1947' के प्रमोशन के दौरान कोलकाता पहुंचे। इस दौरान उन्होंने ऐतिहासिक नेताजी भवन का दौरा किया, जहां उनकी मुलाकात नेताजी सुभाष चंद्र बोस के प्रपौत्र सुगाता बोस से हुई.
Sunny Visit Netaji Bhavan in Kolkata: सनी में किया नेताजी भवन का किया दौरा
दौरे के दौरान सनी देओल और राजकुमार संतोषी ने नेताजी भवन को करीब से देखा और भारत के इतिहास से जुड़ी कई अहम यादों के बारे में जाना. सुगाता बोस ने उन्हें पूरे भवन का भ्रमण कराया और फिल्म 'बंटवारा 1947' की तारीफ करते हुए इसे एक खूबसूरत फिल्म बताया. साथ ही उन्होंने फिल्म की पूरी टीम को अपनी शुभकामनाएं भी दीं.
View on Instagram
Sunny Posted about the Tour in Social Media: सोशल मीडिया पर किया पोस्ट
बाद में सनी देओल ने इस खास मुलाकात और दौरे के वीडियो अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किए. एक वीडियो के साथ उन्होंने लिखा, "सुगाता बोस जी, #Batwara1947 के लिए आपके प्यार और शुभकामनाओं का दिल से धन्यवाद."
एक अन्य वीडियो शेयर करते हुए सनी ने लिखा, "इतिहास की एक झलक... नेताजी सुभाष चंद्र बोस के प्रपौत्र सुगाता बोस के साथ."
">Sunny Deol and Rajkumar Santoshi met Sugata Bose, the grandnephew of Indian nationalist Netaji Subhas Chandra Bose in Kolkata and he wished them well for their upcoming movie Batwara 1947 pic.twitter.com/FCrVXf9r6j
— कानू कॉटिया साब (@KanuKantiya19) August 12, 2026
Rajkumar Santoshi and Sunny Deol After 30 Years: 30 साल बाद साथ दिखेंगे राजकुमार संतोषी और सनी देओल
इस पीरियड ड्रामा में करण देओल, अली फजल और अभिमन्यु सिंह भी अहम किरदार निभा रहे हैं. खास बात यह है कि करीब 30 साल बाद निर्देशक राजकुमार संतोषी और सनी देओल फिर से एक साथ काम कर रहे हैं.
About Batwara 1947: बटवारा 1947 के बारे में
बंटवारा 1947' में शबाना आजमी, सनी देओल और प्रीति जिंटा मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे. टीजर, गाने और ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच काफी उत्साह है. भारत के विभाजन की पृष्ठभूमि पर बनी यह फिल्म इंसानियत, करुणा और हिम्मत की कहानी दिखाती है.
फिल्म का संगीत ए.आर. रहमान ने तैयार किया है, जबकि इसके गीत जावेद अख्तर ने लिखे हैं. आमिर खान और अपर्णा पुरोहित इसके निर्माता हैं. 'बंटवारा 1947' 14 अगस्त 2026 को, 'बंटवारा दिवस' के मौके पर, दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
यह भी पढ़ें: Batwara 1947: सनी देओल से प्रीति जिंटा तक, किसने ली कितनी फीस? पूरी लिस्ट यहां
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By Asha Kumari
आशा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, OTT, बॉक्स ऑफिस, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स कवर करती हैं. उनकी कोशिश यही रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचाई जाए.
आशा को एंटरटेनमेंट बीट हमेशा से पसंद रहा है, इसलिए वह एंटरटेनमेंट की हर बड़ी खबर, ट्रेंडिंग और महत्वपूर्ण अपडेट्स पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि खबरें सिर्फ जानकारी तक सीमित न रहें, बल्कि दिलचस्प और आसान भाषा में हों, ताकि रीडर्स इनसे जुड़ाव महसूस करें.
शिक्षा (Education)
झारखंड की रहने वाली आशा ने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (IIMC), दिल्ली से इंग्लिश जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है.
पत्रकारिता की शुरुआत
आशा को कंटेंट राइटिंग में ढाई साल का अनुभव है. अपने करियर की शुरुआत उन्होंने ‘द पैम्फलेट’ (The Pamphlet) में न्यूज राइटर के तौर पर की थी. इसके बाद उन्होंने आउटलुक (Outlook) में लाइफस्टाइल कंटेंट राइटर के तौर पर काम किया. इसके साथ ही, आशा ने ईटीवी भारत (ETV Bharat) और हिंदुस्तान टाइम्स (Hindustan Times) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में इंग्लिश कंटेंट राइटर के रूप में अपना योगदान दिया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










