Maa Inti Bangaaram OTT: हिंदी में आ रही सामंथा की ब्लॉकबस्टर फिल्म, जानें किस प्लेटफॉर्म पर होगी रिलीज

Updated:
विज्ञापन

मां इंति बंगाराम ओटीटी रिलीज, फोटो- इंस्टाग्राम

Maa Inti Bangaaram OTT Release: सामंथा रुथ प्रभु की एक्शन फिल्म 'मां इंति बंगाराम' जल्द ही हिंदी में SonyLIV पर स्ट्रीम होगी. फिल्म में सामंथा का देसी और एक्शन अवतार देखने लायक है. जानें कब और कहां देख सकेंगे.

विज्ञापन

Maa Inti Bangaaram OTT Release: साउथ की पॉपुलर एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु की फिल्म ‘मां इंति बंगाराम’ अब हिंदी ऑडियंस के लिए भी OTT पर आने वाली है. फिल्म में सामंथा का देसी अंदाज और धांसू एक्शन अवतार पहले ही लोगों का ध्यान खींच चुका है. अब हिंदी फैंस भी इस फिल्म को अपनी भाषा में एंजॉय कर पाएंगे. आइए बताते हैं, फिल्म हिंदी में कब और कहां स्ट्रीम होगी.

SonyLIV पर हिंदी में आएगी ‘मां इंति बंगाराम’

View on Instagram

प्लेटफॉर्म ने फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, “संस्कार वही, एक्शन वही, बंगाराम वही. बस अब अपने घर में, अपनी भाषा में!” यानी अब हिंदी दर्शक भी सामंथा की इस फिल्म को अपनी भाषा में देख सकेंगे.

पोस्टर में सामंथा का एक तरफ साड़ी और आरती की थाली वाला ट्रेडिशनल लुक दिख रहा है, जबकि दूसरी तरफ वह हाथ में बंदूक लिए एक्शन करती नजर आ रही हैं. फिल्म में उनका यही देसी और एक्शन से भरपूर अंदाज कहानी को खास बनाता है.

हालांकि, हिंदी वर्जन की रिलीज डेट अभी सामने नहीं आई है, इसलिए दर्शकों को इसके लिए थोड़ा और इंतजार करना होगा.

पहले इन भाषाओं में हो चुकी है रिलीज

‘मां इंति बंगाराम’ की OTT रिलीज पहले ही हो चुकी है. फिल्म 17 जुलाई से JioHotstar पर तेलुगु, तमिल, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में स्ट्रीम हो रही है.

हालांकि, हिंदी में फिल्म की स्ट्रीमिंग का इंतजार कर रहे दर्शक काफी समय से SonyLIV से इसकी मांग कर रहे थे. अब प्लेटफॉर्म ने हिंदी रिलीज को कन्फर्म कर दिया है. बस अब दर्शकों को इसकी रिलीज डेट का इंतजार है.

Maa Inti Bangaaram Box Office: 100 करोड़ के पार हुई कमाई

image.png
मां इंति बंगाराम बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, फोटो- इंस्टाग्राम

सामंथा की इस फिल्म ने थिएटर में भी शानदार प्रदर्शन किया. फिल्म ने दुनियाभर में करीब 99.56 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. इसका इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 71.76 करोड़ रुपये, जबकि इंडिया नेट कमाई करीब 62 करोड़ रुपये रही. वहीं, फिल्म ने विदेशों में 27.80 करोड़ रुपये कमाए.

फिल्म की कमाई को देखते हुए इसे बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर बताया गया है. खास बात यह है कि फिल्म ने फीमेल लीड वाली तेलुगु फिल्मों में शानदार प्रदर्शन किया है.

Maa Inti Bangaaram Star Cast: मां इंति बंगाराम स्टारकास्ट

‘मां इंति बंगाराम’ एक तेलुगु एक्शन फिल्म है, जिसमें सामंथा रुथ प्रभु लीड रोल में हैं. उनके अलावा गुलशन देवैया, मंजूषा मुक्काविल्ली, दिगंथ मंचाले, श्रीमुखी और गौतमी जैसे कलाकार भी नजर आए हैं.

यह भी पढ़ें: Samantha Ruth Prabhu Net Worth: शादी के 6 महीने बाद प्रेग्नेंट हैं सामंथा, आलीशान घरों से लेकर कुल नेट वर्थ तक… एक्ट्रेस की कुल संपत्ति जानकर चौंक जाएंगे आप


विज्ञापन
शीतल चौबे

लेखक के बारे में

By शीतल चौबे

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola