OTT Releases This Week: जून का दूसरा हफ्ता होगा हाउसफुल, ओटीटी पर रिलीज हो रही ये वेब सीरीज-फिल्में, देखें लिस्ट

Edited by Divya Keshri
Updated:
विज्ञापन

OTT Releases This Week

OTT Releases This Week (June 9 To 15): जून के दूसरे हफ्ते ओटीटी पर धमाकेदार फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होंगी. एक्शन, ड्रामा और कॉमेडी से भरपूर शो आपको बोर नहीं होने देंगे. आप इन शोज का घर बैठे लुत्फ उठा सकते हैं. चलिए आपको पूरी लिस्ट बताते हैं.

विज्ञापन

OTT Releases This Week (June 9 To 15): जून का दूसरा हफ्ता काफी मजेदार होने वाला है. ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर कई दमदार फिल्मों ओर वेब सीरीज रिलीज होने वाली है, जो आपको अपनी सीट से उठने से नहीं देगी. लिस्ट में एक्शन ड्रामा से लेकर कॉमेडी फिल्में शामिल है. चलिए आपको बताते हैं नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो, जियो हॉटस्टार पर क्या-क्या रिलीज होने वाला है. पूरी लिस्ट यहां देखिए.

Padakkalam (JioHotstar, June 10)

इसे आप जियो हॉटस्टार पर 10 जून से देख सकते हैं. इसकी कहानी चार कॉमेडी पुस्तक के शौकीन दोस्तों के बारे में है जब उनका नया प्रोफेसर उनकी पढ़ाई की दुनिया को अलौकिक घटनाओं से भर देता है. इसमें सूरज वेंजरामूड़ी, निरंजना अनुप, संदीप प्रदीप, शरफ यू दीन है. ये फिल्म थिएटर्स में 8 मई 2025 को आई थी.

Alappuzha Gymkhana (SonyLIV, June 13)

कहानी कुछ छात्रों के बारे में है जो परीक्षा में फेल हो गए लेकिन खेल कोटा से कॉलेज में दाखिला ले लेते हैं. फिल्म 10 अप्रैल 2025 को थिएटर्स में रिलीज हुई थी और इसमें अनघा रवि, नासलेन के. गफूर ने काम किया है. अब ये सोनी लिव पर जून 13 से स्ट्रीम होगा.

Rana Naidu Season 2 (Netflix, June 13)

राणा नायडू सीजन 2 13 जून से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होने वाला है. सीरीज में राणा दग्गुबाती, वेंकटेश दग्गुबाती, आशीष विद्यार्थी, सुरवीन चावला, अभिषेक बनर्जी, सुशांत सिंह, गौरव चोपड़ा जैसे कलाकार हैं. इसकी कहानी राणा की है, जो अपनी लाइफ के खतरनाक चैप्टर को बंद करने के मिशन पर है और इस दौरान नयी-नयी चुनौतियां आती है.

In Transit (Prime Video, June 13)

इन ट्रांजिट शो प्राइम वीडियो पर 13 जून से आ रहा है. शो में पटरुनी चिदानंद शास्त्री, अनुभूति बनर्जी, रूमी हरीश और साहेर नाज हैं. ये शो का कॉन्सेप्ट है.

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola