Nagpuri Song : झारखंडी संगीत में अश्लीलता के खिलाफ अनोखी लड़ाई, सब इंस्पेक्टर अरुण ने निकाला खास तरीका
Published by : Amitabh Kumar Updated At : 01 Sep 2025 12:20 PM
अरुण कुमार मुंडरी, झारखंड पुलिस में सब इंस्पेक्टर (Photo: Prabhat Khabar)
Nagpuri Song : झारखंडी संगीत में फैल रही अश्लीलता के खिलाफ कई लोग मुखर होकर सामने आ रहे हैं. अश्लीलता के खिलाफ अनोखी लड़ाई अरुण लड़ रहे हैं जो वर्तमान में झारखण्ड पुलिस में सब इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत हैं. आइए आपको बताते हैं उनकी लड़ाई का अनोखा तरीका.
Nagpuri Song : क्षेत्रीय व जनजातीय गीत संगीत की अपनी अनोखी शैली है. इसमें वह मिठास है जो आपको सादगी और सदाबहार होने का एहसास देती है. यह कहना अरुण कुमार मुंडरी का है जो झारखंड पुलिस में सब इंस्पेक्टर के पद पर हजारीबाग जिले में सेवा दे रहे हैं. प्रभात खबर से बात करते हुए उन्होंने कहा कि झारखंड के क्षेत्रीय गानों में नागपुरी सबसे मशहूर गीतों में से एक हैं. क्षेत्रीय गानों की सबसे खास बात है कि यह आपको अपनों के साथ जोड़ कर रखती है. इन गानों में एक दूसरे का हाथ पकड़कर नृत्य करना सामूहिक एकता और हर्ष-उल्लास का प्रतीक है. सरहुल, करम जैसे त्योहारों पर इसका मनोरम दृश्य देखा जा सकता है. जिसमें भाई-बहन, माता-पिता, सगे-संबंन्धी, दोस्त-यार सामूहिक रूप से नृत्य करते हैं.
अश्लील वीडियो बनाने वालों पर की जानी चाहिए कानूनी कार्रवाई : अरुण
अरुण ने आगे कहा कि बेहद दुःख और चिंता की बात है कि आज कुछ चुनिंदा लोगों के कृत्य के कारण नागपुरी गीत अपनी सादगी और सदाबहार पहचान खो रही है. वर्तमान में कुछ क्रिएटर्स और यूट्यूबर कम समय में ज्यादा व्यूज पाना चाहते हैं. इसके लिए नागपुरी गीतों में अश्लीलता परोसते नजर आ रहे हैं. इन पर लगाम कसना और नियंत्रण करना अति आवश्यक है. अश्लील वीडियो बनाने वालों पर कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए. अन्यथा जिन नागपुरी गीतों को आज हम भाई-बहन, संग- साथी, माता-पिता सामूहिक आनंद लेते हैं. एक दिन बंद कमरे में अकेले देखने सुनने के लायक रह जायगा. नागपुरी गीत विश्व भर में झारखंड की पहचान है. इसकी सादगी को बनाये रखना हम सभी की जिम्मेदारी है.
यह भी पढ़ें : Nagpuri Song : भाषा आउर संस्कृति हय तो हम ही, नागपुरी संगीत में फैलती अश्लीलता पर बहस तेज
हो भाषा में वीडियो बनाते हैं अरुण
अरुण ने बातचीत के क्रम में बताया कि वो भी यूट्यूब के लिए वीडियो बनाते हैं. उन्होंने कहा कि अपनी भाषा, कला- संस्कृति के संरक्षण और विकास के लिए वीडियो बनाता हूं. वर्तमान में हमारे हो भाषा के गानों में भी अश्लीलता परोसी जा रही है. कुछ हद तक इसपर लगाम कसने में कामयाब हुआ हूं. कुछ खराब किस्म के क्रिएटर्स को सबक सिखाने के मकसद से ही क्षेत्रीय मनोरंजन इंडस्ट्री में हूं. इन्हें प्रैक्टिकली रूप से बताना चाहता हूं कि सादगी और सदाबहार गाने भी चलते हैं. अरुण ने कहा कि हमारे द्वारा बनाए गए सभी गाने ट्रेडिशनल और सदाबहार होते हैं. इनमें से दो गानों पर best Ho song video का अवार्ड मिल चुका है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










