Inder Kaur Death: शादी से इनकार के बाद गायब हुईं पंजाबी सिंगर इंदर कौर, 6 दिन बाद नहर में मिली लाश

Updated:
विज्ञापन
Inder Kaur Death: शादी से इनकार के बाद गायब हुईं पंजाबी सिंगर इंदर कौर, 6 दिन बाद नहर में मिली लाश

इंदर कौर की मौत, फोटो- इंस्टाग्राम

Inder Kaur Death: पंजाब की मशहूर सिंगर इंदर कौर की लाश लुधियाना की एक नहर से मिली है. आरोप है कि शादी से मना करने पर कनाडा से आए एक शख्स ने उनका मर्डर कर दिया. जानिए पूरा मामला.

विज्ञापन

Inder Kaur Death: पंजाब की जानी-मानी 29 साल की सिंगर इंदर कौर, जिन्हें लोग यशइंदर कौर भी कहते थे, अब हमारे बीच नहीं रहीं. वो 13 मई से अचानक गायब हो गई थीं. काफी तलाश करने के बाद, 19 मई को सुबह 11 बजे पुलिस को लुधियाना की ‘नीलो नहर’ से उनकी लाश मिली. इस खबर ने उनके परिवार और फैंस को गहरे सदमे में डाल दिया है.

कैसे गायब हुईं इंदर कौर और क्या है पूरा मामला?

Times Now की एक रिपोर्ट के मुताबिक, 13 मई की शाम करीब 6:30 बजे इंदर कौर अपने घर से कुछ जरूरी सामान खरीदने के लिए बाहर निकली थीं. लेकिन इसके बाद वह वापस घर नहीं लौटीं. परिवार वालों ने उन्हें कई बार फोन किया, लेकिन उनका मोबाइल बंद आ रहा था. काफी तलाश के बाद भी जब उनका कोई पता नहीं चला, तो घरवालों ने पुलिस में उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई. अब 6 दिन बाद उनकी लाश नहर से बरामद हुई है.

परिवार ने लगाया शादी के लिए जबरदस्ती करने का आरोप

इंदर कौर के परिवार का आरोप है कि मोगा के रहने वाले सुखविंदर सिंह उर्फ सुखा ने इंदर का मर्डर किया है. सुखविंदर पहले से शादीशुदा है और उसके बच्चे भी हैं, लेकिन वो इंदर कौर पर शादी करने का दबाव बना रहा था. इंदर ने उसकी बात मानने से साफ मना कर दिया था. परिवार का कहना है कि सुखविंदर अपनी बेइज्जती बर्दाश्त नहीं कर पाया और बदला लेने के लिए उसने बंदूक की नोक पर इंदर का किडनैप करवाया और फिर उनका मर्डर कर दिया.

कनाडा से नेपाल के रास्ते आकर किया मर्डर

पुलिस की शुरुआती जांच में एक बहुत ही हैरान करने वाली बात सामने आई है. आरोपी सुखविंदर सिंह कनाडा में रहता है. शक है कि वह इंदर को मारने के लिए खास तौर पर कनाडा से नेपाल के रास्ते होते हुए पंजाब आया था. मर्डर करने के बाद वह दोबारा उसी नेपाल वाले रास्ते से भागकर वापस कनाडा चला गया. पुलिस ने इस मामले में सुखविंदर सिंह और उसके एक साथी करमजीत सिंह के खिलाफ जमालपुर थाने में एफआईआर दर्ज कर ली है.

कौन थीं इंदर कौर?

इंदर कौर पंजाब की एक बहुत ही टैलेंटेड और उभरती हुई सिंगर थीं. वो पंजाब के पारंपरिक लोक गीतों (Folk Music) को नए अंदाज में गाती थीं और लोग उनके लाइव परफॉर्मेंस को बहुत पसंद करते थे. उन्होंने परमीश वर्मा जैसे बड़े पंजाबी स्टार्स के साथ भी काम किया था. उनके ‘रिच स्टैंडर्ड’ और ‘सोहणा लगदा’ जैसे गाने काफी मशहूर हैं. सोशल मीडिया ऐप इंस्टाग्राम पर भी उनके 1 लाख 24 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स थे, जो उन्हें बहुत प्यार करते थे.

यह भी पढ़ें: Vibe Movie: 7 साल बाद बड़े पर्दे पर लौटेंगी प्रीति जिंटा, फिल्म ‘वाइब’ में पहली बार कुणाल खेमू संग आएंगी नजर

विज्ञापन
शीतल चौबे

लेखक के बारे में

By शीतल चौबे

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola