Vibe Movie: 8 साल बाद बड़े पर्दे पर लौटेंगी प्रीति जिंटा, फिल्म ‘वाइब’ में पहली बार कुणाल खेमू संग आएंगी नजर

Updated:
विज्ञापन
Vibe Movie: 8 साल बाद बड़े पर्दे पर लौटेंगी प्रीति जिंटा, फिल्म ‘वाइब’ में पहली बार कुणाल खेमू संग आएंगी नजर

वाइब मूवी में प्रीति जिंटा, फोटो- इंस्टाग्राम

Vibe Movie: प्रीति जिंटा लंबे समय बाद फिल्म ‘वाइब’ से बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रही हैं. इस फिल्म में वह पहली बार कुणाल खेमू के साथ नजर आएंगी. जानिए फिल्म की कहानी और रिलीज डेट.

विज्ञापन

Vibe Movie: प्रीति जिंटा अब एक बार फिर बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रही हैं. लंबे समय बाद वह नई फिल्म ‘वाइब’ में नजर आएंगी. इस फिल्म में उनके साथ पहली बार कुणाल खेमू दिखाई देंगे. यह एक मजेदार एक्शन-कॉमेडी फिल्म होगी, जिसमें दोस्ती, एडवेंचर और खूब सारा धमाल देखने को मिलेगा. फिल्म की कहानी दो ऐसे दोस्तों के आसपास घूमती है, जिनकी साधारण जिंदगी अचानक एक बड़े और खतरनाक एडवेंचर में बदल जाती है. इसके बाद उनकी दोस्ती और हिम्मत दोनों की परीक्षा होती है.

कब रिलीज होगी फिल्म?

18 सितंबर को रिलीज होने वाली ‘वाइब’ को कुणाल खेमू ने लिखा और डायरेक्ट किया है. यानी इस बार वह सिर्फ एक्टिंग ही नहीं, बल्कि निर्देशन की जिम्मेदारी भी संभाल रहे हैं.

मेकर्स ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “वाइब के साथ पंच और पंचलाइन दोनों की गारंटी.” वहीं प्रीति जिंटा ने भी फैंस से कहा कि 18 सितंबर को थिएटर में उनसे मिलने के लिए तैयार रहें.

यहां देखें पोस्ट-

लंबे समय बाद वापसी करेंगी प्रीति जिंटा

प्रीति जिंटा आखिरी बार साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म ‘भैयाजी सुपरहिट’ में नजर आई थीं. इस फिल्म में उनके साथ सनी देओल और अमीषा पटेल दिखाई दिए थे. इसके अलावा वह 2014 की फिल्म ‘हैप्पी एंडिंग’ में कैमियो रोल और 2013 की ‘इश्क इन पेरिस’ में भी नजर आ चुकी हैं.

वहीं, ‘वाइब’ के अलावा प्रीति जिंटा जल्द ही सनी देओल की ‘लाहौर 1947’ में भी दिखाई देने वाली हैं.

इन फिल्मों में भी दिखेंगे कुणाल खेमू

फिल्म ‘वाइब’ से पहले कुणाल खेमू ‘गोलमाल 5’ में भी नजर आएंगे, जिसमें अजय देवगन, अक्षय कुमार, अरशद वारसी, तुषार कपूर, श्रेयस तलपड़े और शरमन जोशी भी हैं. यह फिल्म साल 2027 की शुरुआत में सिनेमाघरों में दस्तक देगी.

यह भी पढ़ें: Aakhri Sawal Box Office: ‘आखिरी सवाल’ की कमाई में भारी गिरावट, चार दिनों में ही बॉक्स ऑफिस पर हुआ बंटाधार

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

मैं शीतल चौबे, प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर. पिछले एक साल से ज्यादा समय से मैं यहां बॉक्स ऑफिस अपडेट्स, भोजपुरी-बॉलीवुड खबरें, टीवी सीरियल्स की हलचल और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. एंगेजिंग, फास्ट और रीडर-फ्रेंडली कंटेंट लिखना मेरी खासियत है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola