Aakhri Sawal Box Office: ‘आखिरी सवाल’ की कमाई में भारी गिरावट, चार दिनों में ही बॉक्स ऑफिस पर हुआ बंटाधार

आखिरी सवाल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 4, फोटो- इंस्टाग्राम
Aakhri Sawal Box Office: संजय दत्त की फिल्म ‘आखिरी सवाल’ बॉक्स ऑफिस पर संघर्ष करती नजर आ रही है. चौथे दिन फिल्म की कमाई में भारी गिरावट देखने को मिली. जानिए अब तक का कुल कलेक्शन.
Aakhri Sawal Box Office Collection Day 4: संजय दत्त की नई फिल्म ‘आखिरी सवाल’ इन दिनों सिनेमाघरों में लगी हुई है. यह एक पॉलिटिकल साइकोलॉजिकल ड्रामा फिल्म है, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म कुछ खास कमाल करती नजर नहीं आ रही. थिएटर्स में पहले से कई बड़ी फिल्में चल रही हैं, जिसकी वजह से ‘आखिरी सवाल’ को दर्शकों का ज्यादा साथ नहीं मिल पा रहा है. ऐसे में आइए जानते हैं कि फिल्म ने चौथे दिन कितनी कमाई की और अब तक इसका कुल कलेक्शन कितना पहुंचा है.
चौथे दिन कमाई में आई बड़ी गिरावट
फिल्म ने रिलीज के बाद वीकेंड पर काम चलाऊ कमाई की थी, लेकिन सोमवार आते ही इसकी रफ्तार और धीमी पड़ गई. Sacnilk की रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने चौथे दिन भारत में सिर्फ 21 लाख रुपये की नेट कमाई की.
रविवार को फिल्म ने करीब 80 लाख रुपये कमाए थे, लेकिन सोमवार को कमाई में लगभग 74 प्रतिशत की भारी गिरावट देखने को मिली.

शुरुआत से ही कमजोर रही फिल्म
फिल्म ने पहले दिन केवल 48 लाख रुपये के साथ ओपनिंग की थी. हालांकि वीकेंड में थोड़ी बढ़त देखने को मिली, लेकिन फिल्म उस रफ्तार को आगे जारी नहीं रख पाई.
अब तक फिल्म का कुल इंडिया नेट कलेक्शन करीब 2.16 करोड़ रुपये हो चुका है. वहीं इंडिया ग्रॉस कलेक्शन लगभग 2.58 करोड़ रुपये बताया जा रहा है.
विदेशों में भी नहीं चला जादू

सिर्फ भारत ही नहीं, विदेशों में भी फिल्म कुछ खास कमाई नहीं कर पाई. Sacnilk की ही रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म ने अब तक ओवरसीज मार्केट में करीब 40 लाख रुपये कमाए हैं.
इसके साथ ही फिल्म का कुल वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन लगभग 2.98 करोड़ रुपये पहुंच गया है.
रिलीज से पहले भी आई थी परेशानी
यह फिल्म पहले 8 मई 2026 को रिलीज होने वाली थी, लेकिन सेंसर बोर्ड (CBFC) से सर्टिफिकेट मिलने में कुछ देरी हो गई. इस वजह से फिल्म को एक हफ्ते बाद यानी 15 मई को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया.
फिल्म में नजर आए ये सितारे
फिल्म में संजय दत्त के अलावा अमित साध, समीरा रेड्डी, नीतू चंद्रा, त्रिधा चौधरी और मृणाल कुलकर्णी भी अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं.
यह भी पढ़ें: Peddi: राम चरण ने जाह्नवी कपूर को बताया ‘छुपा रुस्तम’, कहा- मुझसे 100 गुना बेहतर निकलीं
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










