Drishyam 3: क्या ‘दृश्यम 3’ में साथ दिखेंगे मोहनलाल और अजय देवगन? प्रोड्यूसर ने दिया बड़ा अपडेट

अजय देवगन और मोहनलाल, फोटो- इंस्टाग्राम
Drishyam 3 को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त एक्साइटमेंट है. अब प्रोड्यूसर अभिषेक पाठक ने मोहनलाल और अजय देवगन के साथ नजर आने वाले क्रॉसओवर पर बड़ा अपडेट दिया है. जानिए उन्होंने क्या कहा.
Drishyam 3: साउथ सिनेमा की सबसे पसंदीदा सस्पेंस-थ्रिलर फिल्मों में से एक ‘दृश्यम 3’ को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है. मोहनलाल एक बार फिर जॉर्जकुट्टी बनकर बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं. फिल्म 21 मई को रिलीज होगी, जो मोहनलाल का जन्मदिन भी है.
इसी बीच फैंस के मन में एक बड़ा सवाल लगातार बना हुआ था कि क्या इस बार ‘दृश्यम’ यूनिवर्स में साउथ के मोहनलाल और बॉलीवुड स्टार अजय देवगन एक साथ नजर आएंगे? अब इस सवाल पर फिल्म के प्रोड्यूसर अभिषेक पाठक ने खुद बड़ा खुलासा किया है.
क्या साथ दिखेंगे मोहनलाल और अजय देवगन?
Zoom को दिए एक लेटेस्ट इंटरव्यू में जब प्रोड्यूसर अभिषेक पाठक से पूछा गया कि क्या ‘दृश्यम 3’ में दोनों सुपरस्टार्स का महा-क्रॉसओवर (मिलन) होगा? तो उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, “इस बार तो ऐसा नहीं हो रहा है, लेकिन शायद आगे चलकर ऐसा हो सकता है. हम भविष्य में कुछ ऐसा ला सकते हैं, पर अभी ऐसा नहीं है.” यानी फैंस को इन दोनों को एक साथ देखने के लिए अभी थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा.
क्यों खास है ‘दृश्यम’ फ्रेंचाइजी?
‘दृश्यम’ एक ऐसी थ्रिलर फिल्म है, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया. इसकी कहानी जॉर्जकुट्टी (मोहनलाल) और उसके परिवार के आसपास घूमती है, जो एक मुश्किल मामले में फंस जाते हैं.
पहली फिल्म साल 2013 में आई थी, जबकि दूसरा पार्ट 2021 में रिलीज हुआ था. इसके बाद इसे हिंदी, तमिल और तेलुगु जैसी कई भाषाओं में बनाया गया.
हिंदी वर्जन में नजर आए ये स्टार्स
हिंदी ‘दृश्यम’ में अजय देवगन के अलावा तब्बू, श्रिया सरन, इशिता दत्ता और मृणाल जाधव भी नजर आए थे. पहली हिंदी फिल्म को निशिकांत कामत ने डायरेक्ट किया था. उनके निधन के बाद दूसरे पार्ट की जिम्मेदारी अभिषेक पाठक ने संभाली.
कब रिलीज होगी हिंदी ‘दृश्यम 3’?
मलयालम ‘दृश्यम 3’ 21 मई को रिलीज होगी, जबकि हिंदी ‘दृश्यम 3’ को इस साल 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा.
यह भी पढ़ें: Vibe Movie: 7 साल बाद बड़े पर्दे पर लौटेंगी प्रीति जिंटा, फिल्म ‘वाइब’ में पहली बार कुणाल खेमू संग आएंगी नजर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










