Rashid Khan : संगीत जगत से टूटा राशिद खान के सुरों का संगम, दुनिया को हमेशा के लिए कह गये अलविदा...

Edited by Shinki Singh
Updated:
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि खान का अंतिम संस्कार बुधवार को होगा और इससे पहले उन्हें बंदूक से सलामी दी जायेगी और राजकीय सम्मान दिया जायेगा. उन्होंने कहा, ‘‘उनका पार्थिव शरीर आज मुर्दाघर में रखा जायेगा.

विज्ञापन

हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत को अनगिनत श्रोताओं तक अपनी मशहूर आवाज में पहुंचाने वाले संगीत के सरताज उस्ताद राशिद खान (Ustad Rashid Khan) का मंगलवार की दोपहर यहां के एक अस्पताल में प्रोस्टेट कैंसर के कारण निधन हो गया. उल्लेखनीय है कि जिसने अपनी आवाज के जादू से श्रोताओं का दिल जीत लिया, उनके निधन को शास्त्रीय संगीत की दुनिया के लिए एक अपूरणीय क्षति कहने में कोई संकोच नहीं है.उस्ताद राशिद खान के निधन के साथ भारतीय शास्त्रीय संगीत की वह ‘सुनहरी आवाज’ अब अतीत की बात बन गई है. अपने आवाज के जादू से राशिद खान ने सबके दिल में एक खास जगह बनाई थी.

11 साल की उम्र पर पहली बार मंच पर किया परफॉर्म

बता दें कि सिंगर उस्ताद राशिद खान का जन्म उत्तर प्रदेश के बदायूं में हुआ और बचपन से ही संगीत की तालीम मिली.उन्हें इसके लिए कहीं और नहीं जाना पड़ा बल्कि तालीम अपने नाना उस्ताद निसार हुसैन खान से ही मिली. बताया जाता है कि तब वो 11 साल के ही थे जब पहली बार मंच पर उन्होंने अपना परफॉर्मेंस दिया. उन्होंने कई फिल्मों में भी अपनी आवाज दी, जिन्हें लोग आज भी याद करते हैं.

Also Read: Gangasagar Mela : आज आउट्राम घाट पहुंचेंगी मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, करेंगी मेले का उद्घाटन
पद्मश्री और पद्मभूषण से सम्मानित हैं राशिद खान

पद्म पुरस्कार से सम्मानित उस्ताद राशिद खान ने कई पुरस्कार जीते हैं. वर्ष 2007 में उन्हें संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया था. इससे पहले वर्ष 2006 में भारत सरकार ने उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया. वर्ष 2022 में पद्म भूषण से नवाजा गया. उन्होंने बांग्ला और हिंदी फिल्मों में कई गीत गाए हैं, जो काफी लोकप्रिय हुए.

Also Read: Rashid Khan : शास्त्रीय गायक उस्ताद राशिद खान का हुआ निधन, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने जताया शोक
‘आओगे जब तुम साजना’ गाना काफी रहा लोकप्रिय

उस्ताद राशिद खान ने ‘माई नेम इज खान’, ‘कादम्बरी’, ‘मंटो’ और ‘मितिन माशी’ के लिए गीत गाए हैं. बॉलीवुड फिल्म ‘जब वी मेट’ के लिए उस्ताद के गाए गीत ‘आओगे जब साजना…’ को आज भी लोग काफी पसंद करते हैं. मुख्य रूप से शास्त्रीय संगीत के लिए पहचाने जाने वाले राशिद खान के फ्यूजन और फिल्मी गीतों को भी काफी पसंद किया गया.

Also Read: West Bengal :बंगाल में सीटों के बंटवारे पर अधीर रंजन चौधरी का बड़ा बयान,’ममता बनर्जी से सीट की भीख नहीं मांगी’
राशिद खान  का अंतिम संस्कार होगा कल

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि खान का अंतिम संस्कार बुधवार को होगा और इससे पहले उन्हें बंदूक से सलामी दी जायेगी और राजकीय सम्मान दिया जायेगा. उन्होंने कहा, ‘‘उनका पार्थिव शरीर आज मुर्दाघर में रखा जायेगा. खान के पार्थिव शरीर को कल रवींद्र सदन ले जाया जायेगा जहां उनके अनुयायी उन्हें श्रद्धांजलि दे सकते हैं.

Also Read: आज से गंगासागर मेले का आगाज, सीएम ममता बनर्जी लेंगी जायजा, कई याेजनाओं का भी करेंगी उद्घाटन

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola