Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi: 25 साल बाद फिर लौट रही है तुलसी-मिहिर की आइकॉनिक जोड़ी, एकता कपूर का बड़ा सरप्राइज

Published by : Divya Keshri Updated At : 03 Apr 2025 11:03 AM

विज्ञापन

Jeetendra entry in Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi: सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी एक बार फिर से लौट रहा है. सोशल मीडिया पर ऐसी चर्चा है. शो में स्मृति ईरानी और अमर उपाध्याय होंगे. ऐसा कहा जा रहा है कि शो को लेकर एकता कपूर जल्द ही ऑफिशियल अनाउंसमेंट करेंगी.

विज्ञापन

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi: सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी साल 2000 में टीवी पर शुरू हुआ था और आठ सालो तक टीवी पर चला. सीरियल में अमर उपाध्याय ने मिहिर और स्मृति ईरानी ने तुलसी का किरदार निभाया था. एकता कपूर का ये शो काफी लोकप्रिय हुआ था और इसे दर्शकों को खूब सारा प्यार मिला था. अब सोशल मीडिया पर बज है कि 25 साल बाद फिर से शो वापस लौट रहा है. अब इस पर क्या लेटेस्ट अपडेट है, आपको बताते हैं.

25 साल बाद फिर से लौट रहा क्योंकि सास भी कभी बहू थी शो

क्योंकि सास भी कभी बहू थी शो आज भी दर्शकों को याद है. सीरियल में सबसे पहले अमर उपाध्याय ने मिहिर की भूमिका निभाई थी और उसके बाद रोनित रॉय इस किरदार में दिखे थे. पिंकविला की एक रिपोर्ट के अनुसार, निर्माता एकता कपूर, अमर और स्मृति ईरानी के साथ ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ फिर से लाने का प्लान कर रही. रिपोर्ट्स बताते हैं कि ये एक लिमिटेड सीरीज होगी और इसपर काम जोर-शोर से चल रहा है. स्मृति ने तुलसी के किरदार पर फिर से कम करना शुरू कर दिया है. मेकर्स शुरूआती सीन वैसे ही शूट करना चाहते हैं जैसा ओरिजनल में था.

एकता कपूर इस महीने करेगी अनाउंसमेंट

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एकता कपूर जून 2020 में इस बारे में ऑफिशियल अनाउंसमेंट करेंगी. कहा ये भी जा रहा कि शो का पहला एपिसोड 3 जुलाई 2025 को टेलीकास्ट होगा, जिस दिन सबसे पहले साल 2000 में शो का फर्स्ट एपिसोड आया था. अमर उपाध्याय पिछली बार शो डोरी 2 में गंगाप्रसाद के किरदार में दिखे थे, जबकि स्मृति ईरानी राजनीति में शामिल हो गई हैं. अगर रिपोर्ट्स सच निकलती है तो स्मृति की वापसी एक बार फिर से सीरियल्स में होगी.

यह भी पढ़ें-  Raid 2 Update: स्त्री 2′ की इस एक्ट्रेस की हुई अजय देवगन की ‘रेड 2’में एंट्री, यो यो हनी सिंह लगाएंगे जबरदस्त तड़का, डिटेल्स

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola