Kundali Bhayga Spoiler Alert : माहिरा ने प्रीता को परेशान करने के लिए उठाया ये कदम, आने वाला है बड़ा ट्विस्ट

Updated at : 15 Dec 2020 10:11 PM (IST)
विज्ञापन
Kundali Bhayga Spoiler Alert : माहिरा ने प्रीता को परेशान करने के लिए उठाया ये कदम, आने वाला है बड़ा ट्विस्ट

Kundali Bhayga Spoiler Alert : सीरियल 'कुंडली भाग्य' (Kundali Bhayga) में दर्शकों को इन दिनों फुल ऑन ड्रामा देखने को मिल रहा है. जारी ट्रैक के अनुसार, लूथरा हाउस प्रीता और करण को हनीमून के लिए मनाली भेजने का फैसला करता है. माहिरा दोनों को अलग करने के लिए शिमला जाने का प्लान बनाती है.

विज्ञापन

Kundali Bhayga Spoiler Alert : सीरियल ‘कुंडली भाग्य’ (Kundali Bhayga) में दर्शकों को इन दिनों फुल ऑन ड्रामा देखने को मिल रहा है. जारी ट्रैक के अनुसार, लूथरा हाउस प्रीता और करण को हनीमून के लिए मनाली भेजने का फैसला करता है. माहिरा दोनों को अलग करने के लिए शिमला जाने का प्लान बनाती है.

आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि राखी को जब पता चलता है कि करण कमरे में नहीं सोया था, तो राखी प्रीता को समझाती है. वो उससे कहती है कि रिश्तों के बीच में जिद और ईगो ना लेकर आए. राखी दोनों को हनीमून के लिए मनाली भेजने का फैसला करती है. ताकि दोनों एक-दूसरे के साथ कुछ टाइम अकेले बिता पाए.

इधर करीना माहिरा को प्रीता के चाय में नमक मिलाते देखती है, तो वो समझ जाती है कि वो उसे डांट खिलवाना चाहती है. माहिरा करीना से कहती है ये कोई तरीका नहीं है प्रीता से बदला लेने का. करीना उससे कहती है कि आज तो प्रीता को डांट मिलेगी वो भी उसकी राखी मां से.

Also Read: Anupama Spoiler Alert : बड़ा ट्विस्ट! पुलिस को लेकर आई राखी, राखी ने वनराज औऱ अनुपमा पर लगाया इतना बड़ा आरोप

पिछले एपिसोड में आपने देखा कि जब माहिरा को करण और प्रीता के हनीमून के लिए जाने के बारे में पता चलता है, तो वह उनका पीछा करने का फैसला करेगी. माहिरा, शर्लिन से उसके साथ जाने के लिए कहेगी. शर्लिन मान जाएगी क्‍योंकि ऋषभ अभी किसी काम के लिए भारत से बाहर जाएगा.

आपने देखा कि, रमोना ने खुद अपने जुबान से कबूल कर लिया है कि सरगी के लड्डू मे उसने ही जहर मिलाया था. ये जानकर सारे लूथरा हाउस के लोग हैरान है. प्रीता ने अपने प्लान से रमोना का पर्दापाश कर दिया और अपनी मां को बेगुनाह साबित कर दिया. रमोना को फंसता देख शर्लिन कहती है कि लड्डूओं में जहर सरला ने ही मिलाया था. ये सुनकर करण बहुत गुस्सा हो जाता है और शर्लिन से कहता है कि अब तो रमोना ने कबूल लिया है कि उसने ही जहर मिलाया था. करण कहता है कि अब आगे क्या करना है बताओ.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola