Anupama Spoiler Alert : बड़ा ट्विस्ट! पुलिस को लेकर आई राखी, राखी ने वनराज औऱ अनुपमा पर लगाया इतना बड़ा आरोप

Anupama Spoiler Alert : सीरियल 'अनुपमा' (Anupama) में इन दिनों एक के बाद एक कई ट्विस्ट दर्शकों को देखने के लिए मिल रहा है. काव्या के घर पर अनिरुद्ध के आने से वनराज तिलमिला जाता है. वनराज अनिरुद्ध को देखकर गुस्सा हो जाता है औऱ वो घर से निकल जाता है. काव्या उसे मानने की कोशिश करती है, लेकिन वो नहीं सुनता और अनुपमा के घर चला जाता है.
Anupama Spoiler Alert : सीरियल ‘अनुपमा’ (Anupama) में इन दिनों एक के बाद एक कई ट्विस्ट दर्शकों को देखने के लिए मिल रहा है. काव्या के घर पर अनिरुद्ध के आने से वनराज तिलमिला जाता है. वनराज अनिरुद्ध को देखकर गुस्सा हो जाता है औऱ वो घर से निकल जाता है. काव्या उसे मानने की कोशिश करती है, लेकिन वो नहीं सुनता और अनुपमा के घर चला जाता है.
आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि वनराज घर आकर खाना खाता है. वनराज पारितोष से बात करता है औऱ कहता है कि वो राखी से बात करेगा. वनराज पारितोष को दिलासा देता है कि वो किंजल से उसकी शादी करवा देगा. पारितोष कहता है कि आप पर मुझे यकीन नहीं है और मैं ही अब कुछ करुंगा. वो गुस्से में वहां से चला जाता है.
वनराज अनुपमा से कहता है कि मुझे डर लगने लगा है कि कही पारितोष कोई गलत कदम ना उठा ले. इधर काव्या उसे घर पर फोन करती है औऱ वनराज पर अनुपमा के घर जाने पर गुस्सा करती है. वनराज उसे समझाता है कि वो वहां क्यों आया, तभी उसे अनिरुद्ध की आवाज सुनाई देता है. वो गुस्से में फोन कट कर देता है.
उधर काव्या से अनिरुद्ध कहता है कि वो शर्त जीत गया. काव्या उससे कहती है कि तुम्हें जो लेना है ले लो, लेकिन उसके और वनराज की जिंदगी से चला जाए. पारितोष किंजल से मिलने के लिए जाता है. राखी फोन कर अनुपमा को कहती है कि पारितोष किंजल को लेकर भाग गया है.
समर अनुपमा को बताता है कि पारितोष रात से घर पर नहीं है. पुलिस में कंपलेन करने के लिए अनुपमा और वनराज जाने लगता है, तभी राखी पुलिस को लेकर उनके घर आती है. राखी वहां सबके सामने खूब तमाशा करती है. पिछली एपिसोड में आपने देखआ कि वनराज को बहुत गुस्सा आता है क्योंकि कहीं न कहीं अनिरुद्ध ने उसके चरित्र पर सवाल उठाया है. वनराज को काव्या पर गुस्सा आता है क्योंकि उसने उसके लिए अपना घर छोड़ दिया और अब वह उसकी वजह से उसका घर भी छोड़ रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




