Welcome to the Jungle : फिल्म का नया पार्टी एंथम रिलीज, अक्षय कुमार की आवाज ने गाने को बनाया खास

Updated:
विज्ञापन

Tera Paisa Mera Paisa

मल्टीस्टारर फिल्म वेलकम टू द जंगल के मेकर्स ने फिल्म का नया पार्टी एंथम ‘तेरा पैसा मेरा पैसा’ रिलीज कर दिया है. इस गाने में अक्षय कुमार ने अपनी आवाज देकर फैंस को सरप्राइज दिया है. मस्ती से भरपूर यह फिल्म 26 जून को रिलीज होगी.

विज्ञापन

Welcome to the Jungle : वेलकम टू द जंगल के मेकर्स ने फिल्म का नया गाना ‘तेरा पैसा मेरा पैसा’ रिलीज कर दिया है. इस खास गाने में अक्षय कुमार ने अपनी आवाज दी है. उनके साथ फरहाद भीवंडीवाला, रुबाई और संगीतकार विक्रम मोंट्रोस ने भी गाने को अपनी आवाज दी है. अक्षय पहले भी कुछ फिल्मों में गा चुके हैं, लेकिन इस गाने में उनकी एनर्जी और अंदाज इसे और भी मजेदार बना देता है. इस गाने को हाल ही में मुंबई में आयोजित एक बड़े इवेंट में लॉन्च किया गया. इस मौके पर निर्देशक अहमद खान के साथ अक्षय कुमार, जैकी श्रॉफ, परेश रावल, फरीदा जलाल, सुनील शेट्टी, जैकलीन फर्नांडिस, राजपाल यादव, किकू शारदा, निर्माता फिरोज ए नाडियाडवाला, राकेश डांग और फिल्म की पूरी टीम मौजूद रही. गाने की रिलीज के बाद इसका कराओके वर्जन मराठी, गुजराती, पंजाबी, सिंधी, बंगाली और तमिल में भी पेश किया गया, जिस पर मौजूद दर्शकों ने जमकर मस्ती की. 

विज्ञापन

गाने में है मस्ती और पार्टी वाइब्स

‘तेरा पैसा मेरा पैसा’ एक शानदार पार्टी सॉन्ग है, जिसमें फिल्म की बड़ी स्टारकास्ट साथ नजर आती है. रंग-बिरंगे विजुअल्स, हल्की-फुल्की नोकझोंक और मस्ती से भरा माहौल इस गाने को ‘वेलकम’ फ्रेंचाइजी की पहचान जैसा बनाता है. जिन्होंने यह गाना देखा है, उनका कहना है कि इसमें वही शरारती और मजेदार अंदाज है, जिसने पहले ‘पैसा पैसा’ जैसे गानों को लोगों का पसंदीदा बनाया था. 

अक्षय की आवाज ने बनाया गाने को खास

संगीतकार विक्रम मोंट्रोस बताते हैं कि हम चाहते थे कि ‘तेरा पैसा मेरा पैसा’ ऐसा गाना बने, जिसे लोग पहली बार सुनते ही एंजॉय करें. यह पूरी तरह एक पार्टी सॉन्ग है. अक्षय सर का गायक के तौर पर हमारे साथ जुड़ना इस गाने की सबसे खास बात रही. उन्होंने रिकॉर्डिंग के दौरान अपनी अलग एनर्जी और सहज अंदाज से गाने में जान डाल दी. गाने की यही मस्ती स्क्रीन पर भी साफ दिखायी देती है.

रिलीज को तैयार है फिल्म

इस गाने के बोल मेघा बाली ने लिखे हैं. संगीत, प्रोडक्शन और अरेंजमेंट विक्रम मोंट्रोस ने किया है. उन्होंने फरहाद भीवंडीवाला और रुबाई के साथ मिलकर इसे अपनी आवाज भी दी है. यह फिल्म ए ए नाडियाडवाला, केप ऑफ गुड फिल्म्स और स्टार स्टूडियो18 द्वारा सीता फिल्म्स और राकेश डांग के सहयोग से प्रस्तुत की जा रही है. बेस इंडस्ट्रीज ग्रुप प्रोडक्शन के बैनर तले बनी इस फिल्म के निर्माता राकेश डांग, वेदांत विकास बाली और फिरोज ए नाडियाडवाला हैं. वेलकम टू द जंगल 26 जून 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी. 

इसे भी पढ़ें : वेलकम टू द जंगल : कॉमेडी को रफ्तार देंगी फिल्म की लीडिंग लेडीज

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola