Dhanush की ‘कुबेरा’ का नया पोस्टर हुआ अनवील, एक्शन अवतार में नागार्जुन संग आएंगे नजर

Updated:
विज्ञापन
Dhanush की ‘कुबेरा’ का नया पोस्टर हुआ अनवील, एक्शन अवतार में नागार्जुन संग आएंगे नजर

Dhanush का आज 41वां जन्मदिन है. ऐसे में मेकर्स ने उनकी अपकमिंग फिल्म ‘कुबेरा’ का नया पोस्टर जारी किया है. जिसमें एक्टर का इंटेंस अवतार देखने को मिल रहा है.

विज्ञापन

Dhanush: धनुष की मच अवेटेड फिल्म ‘कुबेरा’ के मेकर्स ने एक्टर के एकतालिस्वें जन्मदिन पर उनका नया पोस्टर अनवील किया है. धनुष के फैंस उनकी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जिसके बाद उनकी बेसब्री को और बढ़ाने के लिए मेकर्स ने नया पोस्टर जारी कर दिया है, जिसमें एक्टर इंटेंस लुक में नजर आ रहे हैं. वहीं, कैप्शन में लिखा है कि, जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं फिनोमिनल @dhanushkraja सर! #SekharKammulasKubera में और भी बेहतरीन प्रदर्शन और अविस्मरणीय पल देखने को मिलेंगे.

नागार्जुन के साथ एक्शन अवतार में दिखेंगे

इससे पहले फिल्म का मोशन पोस्टर इसी साल महाशिवरात्रि के मौके पर रिलीज हुआ था. फिल्म का निर्देशन शेखर कम्मुला कर रहे हैं. बता दें कि कैप्शन मिली एक्टर की यह फिल्म फैंस के लिए दो वजह से खास है, पहला तो ये कि कुबेरा धनुष की 51वीं फिल्म है और दूसरा ये कि फिल्म में वह साउथ सुपरस्टार नागार्जुन के साथ एक्शन अवतार में दिखेंगे. इस फिल्म में धनुष-नागार्जुन के अलावा रश्मिका मंदाना और जिम सर्भ भी नजर आएंगे. हालांकि, फिल्म की कहानी और रीलीज डेट को लेकर कोई अपडेट सामने नहीं आई है. लेकिन फिल्म साल के अंत तक रीलीज हो सकती है.

Also Read Raayan box office collection: धनुष की एक्शन थ्रिलर ने की शानदार शुरुआत, 2 दिन में कमाए इतने करोड़

Also Read Dhanush Birthday: ‘जब एक्टिंग स्कूल ना जाने के लिए रखना पड़ा था उपवास, ऐसे बने ‘Indian Bruce Lee

रायन ने किया 50 करोड़ का आंकड़ा पार

धनुष की रायन अभी हाल ही में 26 जुलाई को रिलीज हुई है, जो अब तक बॉक्सऑफिस पर 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है और वर्ल्डवाइड भी कमाल कर रही है. धनुष आखरी बार फिल्म कैप्टन मिलर में नजर आए थे, जिसमें एक्टर ने एक बागी का किरदार निभाया था.

Entertainment Trending Videos

विज्ञापन
शीतल चौबे

लेखक के बारे में

By शीतल चौबे

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola