Dhanush Birthday: ‘जब एक्टिंग स्कूल ना जाने के लिए रखना पड़ा था उपवास, ऐसे बने ‘Indian Bruce Lee

Dhanush Birthday: रायन एक्टर धनुष का आज जन्मदिन है. दक्षिण सिनेमा के सुपरस्टार ने टॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड तक में अपने अभिनय से एक अमिट छाप छोड़ी है.
Dhanush Birthday: दक्षिण सिनेमा के सुपरस्टार धनुष आज अपना 40वां जन्मदिन मना रहे हैं. धनुष ने अपने अभिनय के दम पर साउथ फिल्मों में ही नहीं बल्कि बॉलीवुड में भी अपनी अमिट छाप छोड़ी है. 28 जुलाई, 1983 को चेन्नई में जन्में धनुष का पूरा नाम वेंकटेश प्रभु कस्तूरी राजा है. धनुष के फैंस उन्हें प्यार से ‘इंडियन ब्रूस ली’ नाम से बुलाते हैं.
धनुष की बेहतरीन एक्टिंग की वजह से उनका नाम दक्षिण के दिग्गज एक्टर्स की लिस्ट में शुमार है. किसी भी किरदार को वह इतनी बखूबी निभाते हैं जैसे मानो बचपन से इसकी तैयारी कर रहे हो. लेकिन क्या आपको पता है कि बचपन में धनुष एक्टिंग से बहुत दूर भागते थे, यहां तक के लिए एक्टिंग स्कूल न जाना पड़े, इसके लिए उन्होंने उपवास तक रखा था. आइए आज उनके जन्मदिन पर उनके इस रोचक किस्से के बारे में जानते हैं.
Also Read Raayan: धनुष की 50वीं फिल्म, आखिर क्यों है ये फिल्म इतनी खास, देखने के 5 बड़े कारण
Also Read Raayan: एडवांस बुकिंग में धनुष की फिल्म का जलवा, करोड़ों की कमाई से किया सबको हैरान
तमिल की इस फिल्म से किया था डेब्यू
धनुष ने महज 19 साल की उम्र में साल 2002 में तमिल फिल्म ‘थुल्लुवाधो इलमई’ से अपने करियर की शुरुआत की थी. इस फिल्म को साउथ के पॉपुलर डायरेक्टर कस्तूरी राजा ने डायरेक्ट किया था. इस फिल्म के बाद उन्होंने कई जबरदस्त साउथ फिल्में दी. साल 2010 में धनुष को अपनी पहली तमिल फिल्म Aadukalam के लिए बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड मिला था. इसके बाद वह ‘कोलावेरी डी’ टाइटल का एक गाना गाकर इंटरनेट सेंसेशन बन गए थे. इस गाने के हर बोल आज भी बच्चे-बच्चे को मुजबानी याद है.
टॉलीवुड-बॉलीवुड के बाद अब होगा हॉलीवुड डेब्यू
धनुष ने साल 2013 में आनंद एल राय की निर्देशित फिल्म ‘रांझणा’ से बॉलीवुड डेब्यू किया था. उनकी इस पहली ही बॉलीवुड फिल्म को दर्शकों ने खूब सराहाया था. इस फिल्म में उन्होंने सोनम कपूर के साथ काम किया था. इसके बाद वह सारा अली खान और अक्षय कुमार के साथ फिल्म ‘अतरंगी रे’ में भी अपना जादू चला चुके हैं. रांझणा, अंतरांगी रे जैसी सुपरहिट फिल्में देने के बाद वह अब बॉलीवुड सुपरस्टार भी बन गए हैं. टॉलीवुड और बॉलीवुड के बाद अब एक्टर हॉलीवुड में भी अपनी छाप छोड़ने के लिए तैयार हैं. दरअसल, इन दिनों वह हॉलीवुड एक्टर रायन गॉस्लिंग, क्रिस ईवांस की फिल्म ‘ग्रे मैन’ से अपना हॉलीवुड डेब्यू करेंगे.
एक्टिंग स्कूल न जाने के लिए रखा था उपवास
धनुष ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि उन्हें अपने माता-पिता के रिक्वेस्ट पर एक्टिंग की दुनिया में शामिल होने के लिए मजबूर किया गया था. इस बारे में बात करते हुए, एक्टर ने बताया किया कि वह सिर्फ 16 साल के थे और उन्होंने बहुत सारे नखरे दिखाए, यहां तक कि अपने माता-पिता की इच्छा को न मानने के लिए उन्होंने उपवास भी किया. हालांकि, कुछ भी काम नहीं आया. धनुष ने आगे बताया कि उन्हें खुशी है कि उनके नखरे काम नहीं आए क्योंकि अब वह एक्टिंग के अलावा कुछ और नहीं कर सकते. धनुष की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘रायन’ 26 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है.
Entertainment Trending Videos
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शीतल चौबे
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.
किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.
मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.
उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.
करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.
नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










