OTT की इन क्राइम-थ्रिलर वेब सीरीज के क्लाइमैक्स को देख, आंखे फटी रह जाएंगी
Published by : Sheetal Choubey Updated At : 04 Aug 2024 4:11 PM
Crime Thriller Web Series: अगर आप क्राइम थ्रिलर सीरीज के शौकीन हैं, और ओटीटी पर बढ़िया सीरीज की तलाश कर रहे हैं तो आज हम आपको ओटीटी पर मौजूद जबरदस्त क्लाइमैक्स और स्टोरी वाली सीरीज के नाम बताएंगे.
Crime Thriller Web Series: ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कई तरह की वेब सीरीज मौजूद है. आप जब चाहें, जहां चाहे इन्हें देख सकते हैं. इनमें हर जॉनर की वेब सीरीज उपलब्ध है. ऐसे में अगर आप क्राइम थ्रिलर सीरीज के शौकीन हैं तो आपके लिए एक हम दमदार क्लाइमैक्स वाली बेहतरीन वेब सीरीज लेकर आए हैं.
सेक्रेड गेम्स
अनुराग कश्यप की निर्देशित वेब सीरीज सेक्रेड गेम्स एक क्राइम थ्रिलर सीरीज है, जिसकी मुख्य भूमिकाओं में सैफ अली खान, नवाजुद्दीन सिद्दिकी और कुब्रा सैत हैं. इसकी कहानी विक्रम चंद्रा की नोवेल पर आधारित है. अगर आपको क्राइम थ्रिलर फिल्मों और सीरीज का शौक है तो इसे आप नेटफ्लिक्स पर जाकर जरूर देखें. इस सीरीज के क्लाइमैक्स को देख आपको मजा आ जायेगा.
Also Read Horror Movies: OTT पर खौफ का मंजर बनाने जल्द आ रही हैं ये 5 हॉरर फिल्में, भूलकर भी अकेले में न देखें
मिर्जापुर
क्राइम थ्रिल सीरीज की बात हो और हम मिर्जापुर को भूल जाए ऐसा तो ही नहीं सकता. मिर्जापुर को आप प्राइम पर जाकर एंजॉय कर सकते हैं. सीरीज की कहानी कालीन भैया, मिर्जापुर की गद्दी और मुन्ना भैया के भौकाल के ईद गिर्द घूमती है.
असुर
असुर एक साइको थ्रिलर सीरीज है, जिसमें दो अलग अलग दुनिया की कहानी को दर्शाया गया है. सीरीज की कहानी एक फॉरेंसिक एक्सपर्ट की है, जो टीचर बन गया है और अपनी जिंदगी साधारण तरीके से अपनी बीवी और बच्चे के साथ बिता रहा है, लेकिन उसे अचानक एक सीरियल किलर का पता लगाने के लिए अपने पुराने काम में वापस जाना पड़ता है. इस सीरीज को आप जियो सिनेमा पर जाकर देख सकते हैं.
ब्रिथ
आर. माधवन और अमित साध की सीरीज ब्रिथ की कहानी एक क्राइम ब्रांच ऑफिसर कबीर की है, जो us व्यक्ति की खोज में हैं, जो ऑर्गन डोनर की मौत के लिए जिम्मेदार है. इस क्राइम थ्रिलर सीरीज को आप प्राइम वीडियो पर जाकर देख सकते हैं.
द फैमिली मैन
मनोज बाजपेई स्टारर द फैमिली मैन एक बहुत ही चर्चित क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज है. जिसकी कहानी नेशनल इंटेलिजेंस एजेंसी में काम करने वाले श्रीकांत तिवारी की है, को अपनी देश की रक्षा करने के साथ साथ अपने घर की भी रक्षा कर रहा है. इसे आप प्राइम वीडियो पर जाकर देख सकते हैं.
Entertainment Trending Videos
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










