Bandar Box Office Collection Day 1: बॉबी देओल की फिल्म हिट या फुस्स, ओपनिंग डे का कलेक्शन कर देगा हैरान

बंदर बॉक्स ऑफस कलेक्शन डे 1 फोटो- इंस्टाग्राम
Bandar Box Office Collection Day 1: बॉबी देओल साल की पहली बड़ी फिल्म ‘बंदर’ के साथ थियेटर्स में लौट आए हैं. अनुराग कश्यप की ओर से निर्देशित क्राइम थ्रिलर में सान्या मल्होत्रा, सपना पब्बी, सबा आजाद भी है. आइये जानते हैं ओपनिंग डे पर इसने कितनी कमाई की.
Bandar Box Office Collection Day 1: बॉबी देओल की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘बंदर’ फाइनली सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. फिल्म को वरुण धवन की कॉमेडी ड्रामा ‘है जवानी तो इश्क होना है’ और राम चरण की ‘पेड्डी’ से जबरदस्त टक्कर मिल रही है. अनुराग कश्यप की ओर से निर्देशित, सुदीप शर्मा और अभिषेक बनर्जी की ओर से सह-लिखित इस फिल्म में सान्या मल्होत्रा, सपना पब्बी, सबा आजाद, इंद्रजीत सुकुमारन, राज बी. शेट्टी और जितेंद्र जोशी जैसे कलाकारों की टोली है. आइये जानते हैं ओपनिंग डे पर मूवी हिट हुई या फुस्स.
बंदर ने ओपनिंग डे पर कमाए इतने करोड़
sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक पहले दिन फिल्म ‘बंदर’ ने 1,365 शो के जरिए 0.50 करोड़ का नेट कलेक्शन किया. इसके साथ ही भारत में फिल्म का कुल ग्रॉस कलेक्शन 0.60 करोड़ और नेट कलेक्शन 0.50 करोड़ पहुंच गया है.
ईशा देओल ने बंदर फिल्म का किया रिव्यू
ईशा देओल बंदर फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग में शामिल हुई. उन्होंने मूवी देखने के बाद अपने भाई की जमकर तारीफ की. फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “आप अपने बेहतरीन फॉर्म में हैं.” उन्होंने दर्शकों से फिल्म देखने की रिक्वेस्ट भी की.
बंदर फिल्म के बारे में
बंदर फिल्म में बॉबी ने समीर मेहरा का किरदार निभाया है, जिसकी जिंदगी तब पूरी तरह से बदल जाती है, जब उसकी एक्स गर्लफ्रेंड गायत्री (सपना पब्बी) उस पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाती है और उसे गिरफ्तार कर लिया जाता है. उसकी बहन सुहानी (सान्या मल्होत्रा) और उनके वकील उसे जेल से छुड़ाने के लिए हर संभव कोशिश करते हैं. इसके बाद कोर्टरूम ड्रामा, इमोशनल ट्रॉमा दिखाया जाता है. फिल्म कई सवाल उठाती है और एंडिंग के वक्त आपको सोचने पर मजबूर कर देती है, कि हमारा समाज किस दिशा में जा रहा है.
यह भी पढ़ें- Theatres Release Films: इस वीकेंड थिएटर्स में मचेगा धमाल, रिलीज हुई ये 7 दमदार फिल्में, देखें लिस्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
संपर्क : [email protected]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










