Horror Movies: OTT पर खौफ का मंजर बनाने जल्द आ रही हैं ये 5 हॉरर फिल्में, भूलकर भी अकेले में न देखें

Horror Movies: ओटीटी पर हॉरर फिल्मों का इंतजार कर रहे हैं तो जल्द ही आपके लिए एक से बढ़कर एक हॉरर फिल्में आ रही हैं, जो आपको हनुमान चालीसा पढ़ने पर मजबूर कर देंगी.
Horror Movies: अगर आप भी हॉरर फिल्मों के शौकीन हैं और लंबे समय से नई हॉरर फिल्मों का इंतजार कर रहे हैं तो आपका इंतजार अब खत्म होता है. क्योंकि आज हम आपके लिए इस साल रिलीज होने वाली 5 ऐसी हॉरर फिल्मों की लिस्ट लेकर आए हैं, जिन्हें अगर आपने एक बार देखना शुरू किया तो रात में बिना हनुमान चालीसा का पाठ किए आप सो नहीं पाएंगे.
स्माइल पार्ट 2
क्लाइमैक्स और थ्रिल से भरपूर स्माइल का फर्स्ट पार्ट 2022 में रिलीज हुआ था. अब 18 अक्टूबर 2024 को दिमाग हिला देने वाले सस्पेंस और रोंगटे खड़े करने वाली खतरनाक स्माइल के साथ इसका पार्ट 2 आ रहा है.
Also Read Bigg Boss OTT 3 से इन 2 पॉपुलर कंटेस्टेंट का कटा पत्ता, एल्विश यादव बोले- वोट से नहीं निकाल…
सॉ 11
सॉ फ्रेंचाइजी का 11वां पार्ट जल्द ही दहशत फैलाने आ रहा है. इस हॉरर फिल्म का निर्देशन केविन ग्रूटर्ट ने किया है. वहीं, फिल्म में टोबिन बेल मुख्य भूमिका में हैं. इस भूतिया फिल्म की कहानी जॉन ट्रिमर की मौत के इर्द गिर्द घूमती है.
स्पीक नो एविल
जेम्स वाटकिन की निर्देशित स्पीक नो एविल की कहानी एक ऐसे परिवार की है, जो वेकेशन पर छुट्टियां मनाने के ट्रिप पर निकलता है लेकिन कब उनका यह हैप्पी ट्रिप एक भूतिया सपने में बदल जाता है, इसके लिए आपको 13 सितंबर तक का इंतजार करना होगा.
ट्रैप
ट्रैप का निर्देशन एम. नाइट श्यामलन ने किया है. इस फिल्म के लिए आपको इंतजार नहीं करना पड़ेगा क्योंकि ट्रैप 2 अगस्त यानी आज रिलीज हो गई है. ट्रैप फिल्म की कहानी एक ऐसे पिता और बेटी की है जो एक कंसर्ट के भयावी जाल में फंस जाते हैं.
टेरीफायर 3
डेमियन लियोन की निर्देशित टेरीफायर 3 क्रिसमस पर डर का डोज बढ़ाने के लिए तैयार है. एक बार आर्ट द क्लाउन आ रहा है.
Entertainment Trending Videos
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शीतल चौबे
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.
किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.
मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.
उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.
करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.
नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










