क्या '3 इडियट्स' की कहानी सोनम वांगचुक पर बनी थी? आमिर खान ने दूर की गलतफहमी, बोले- चतुर इस बार गलत

आमिर खान और सोनम वांगचुक, फोटो- इंस्टाग्राम
आमिर खान ने उस बात पर रिएक्ट किया, जिसमें कहा जा रहा था कि '3 इडियट्स' सोनम वांगचुक से प्रेरित है. एक्टर ने बताया कि उनका कोई लेना देना नहीं है.
आमिर खान ने आखिरकार उस पुराने दावे पर चुप्पी तोड़ी, जिसमें कहा जाता था कि '3 इडियट्स' का किरदार सोनम वांगचुक से प्रेरित था. लंदन इंडियन फिल्म फेस्टिवल के दौरान, जहां सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल को लेकर चर्चा हो रही थी, वहीं आमिर ने साफ कहा कि जब राजकुमार हिरानी की 2009 की सुपरहिट फिल्म बनाई जा रही थी, तब न तो उन्हें और न ही फिल्म के राइटर्स को सोनम वांगचुक के बारे में कोई जानकारी थी, यानी फिल्म का उनके जीवन से कोई सीधा संबंध नहीं था.
Aamir Khan Said 'Chatur is wrong this time': आमिर खान बोले 'चतुर इस बार गलत'
ओमी वैद्य के हालिया वीडियो का जिक्र करते हुए, आमिर खान ने मजाकिया अंदाज में कहा, "लगता है चतुर इस बार गलत साबित हो गया." दरअसल फिल्म फेस्टिवल के दौरान ऑडियंस में मौजूद एक शख्स ने कहा, "हमारी पीढ़ी पर '3 इडियट्स' का काफी असर रहा है और हमें हमेशा बताया गया कि यह फिल्म सोनम वांगचुक से प्रेरित थी."
Is 3 Idiots Inspired By Sonam Wangchuk: क्या सोनम वांगचुक से प्रेरित है 3 इडियट्स
इस पर आमिर खान ने साफ करते हुए कहा, "ऐसा बिल्कुल नहीं है. यह सिर्फ एक गलतफहमी है. जब हम '3 इडियट्स' बना रहे थे, तब मैं और हमारी टीम सोनम वांगचुक के बारे में जानते ही नहीं थे." आमिर ने आगे कहा, "जब '3 इडियट्स' लिखी जा रही थी, तब न तो फिल्म के दोनों राइटर्स राजू हिरानी और अभिजात जोशी, और न ही मुझे सोनम वांगचुक के बारे में जानकारी थी, लेकिन इसका मतलब यह बिल्कुल नहीं कि हम उनके काम की इज्जत नहीं करते, सम्मान देने के लिए यह जरूरी नहीं कि '3 इडियट्स' का किरदार उन्हीं पर आधारित हो. खुद सोनम वांगचुक भी कई बार साफ कर चुके हैं कि फिल्म का वह किरदार उनसे प्रेरित नहीं था."
Sonam Wangchuk Had Said This: सोनम वांगचुक कह चुके हैं यह बात
सोनम वांगचुक भी साफ कर चुके हैं कि उनका '3 इडियट्स' से कोई संबंध नहीं है. उनका कहना था कि फिल्म बनाने से पहले न तो मेकर्स ने उनसे कभी संपर्क किया और न ही किसी तरह की अनुमति ली, जबकि लोग अक्सर उनकी तुलना फिल्म के 'फुंसुख वांगडू' किरदार से करते रहे.
Sonam Wangchuk Hunger Strike: सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल
सोनम वांगचुक दिल्ली के जंतर-मंतर पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे हैं. उनका कहना है कि NEET परीक्षा में कथित गड़बड़ियों की निष्पक्ष जांच, शिक्षा व्यवस्था में जरूरी बदलाव और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर सरकार जवाब दे. उनके इस आंदोलन को बॉलीवुड सितारों, फिल्ममेकर्स, डिजिटल क्रिएटर्स और अन्य चर्चित हस्तियों का समर्थन मिल रहा है.
ये भी पढ़ें: 'हम सभी उनकी सेहत और जिंदगी को लेकर चिंतित हैं', सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल पर आमिर खान का रिएक्शन
ये भी पढ़ें: आमिर खान-गौरी स्प्रैट की शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव, करीबी दोस्त ने बताई वजह
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










