बॉडी पॉजिटिविटी पर सवाल उठे तो अंजलि आनंद ने दिया करारा जवाब, बोलीं- घर चलाने के लिए कड़वा घूंट पी रही हूं

अंजलि आनंद, फोटो-इंस्टाग्राम
'धमाल 4' में बॉडी-शेमिंग जोक्स को लेकर एक्ट्रेस अंजलि आनंद ने जवाब दिया है. उन्होंने कहना है कि इंडस्ट्री में हर कलाकार को अपनी पसंद का काम नहीं मिलता और फिलहाल वह वही प्रोजेक्ट कर रही हैं जो उन्हें ऑफर हो रहे हैं.
Anjali Anand On Dhamaal 4 Body Shaming: फिल्म 'धमाल 4' में अपने किरदार को लेकर एक्ट्रेस अंजलि दिनेश आनंद विवादों में घिर गई हैं. कंटेंट क्रिएटर सौम्या दुबे ने उन पर सवाल उठाया कि एक तरफ वह बॉडी पॉजिटिविटी की बात करती हैं, वहीं दूसरी ओर ऐसी फिल्म में काम कर रही हैं, जिसमें उनके वजन को लेकर मजाक बनाया गया है.
Dhamaal 4: हर सीन में अंजलि वजन का मजाक बनाया गया
सौम्या दुबे नाम की एक यूजर ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर कहा कि वह 'धमाल 4' देखने के लिए उत्साहित थीं, लेकिन फिल्म देखकर निराश हो गईं. फिल्म में अंजलि के हर सीन में उनके वजन को लेकर मजाक उड़ाया गया. उन्होंने कहा, जब भी अंजलि स्क्रीन पर आती हैं तो हाथी की आवाज सुनाई जाती है. अगर आप बॉडी पॉजिटिविटी का संदेश देती हैं, तो फिर ऐसे किरदार क्यों चुनती हैं?
View on Instagram
Anjali Anand Reaction: अंजलि आनंद ने कहा मेरे लिए कड़वा घूंट पीने जैसा है
अंजलि आनंद ने जवाब देते हुए लिखा, सोसाइटी आज भी नहीं बदला है. मेरे सोशल मीडिया के कमेंट्स पढ़िए, आपको सब समझ आ जाएगा. उन्होंने आगे लिखा , मेरे पास काम ठुकराने का ऑप्शन नहीं है. मुझे अपना घर चलाना है, इसलिए जो प्रोजेक्ट मिल रहे हैं, वही कर रही हूं. यह मेरे लिए कड़वा घूंट पीने जैसा है. अंजलि ने यह भी लिखा कि उनके पास अपनी पसंद के किरदार चुनने की आजादी नहीं है. जब तक मैं अपने टैलेंट को साबित नहीं करूंगी, तब तक मुझे अलग तरह के रोल नहीं मिलेंगे और वह चाहती हैं लोग उन्हें उनके शरीर से नहीं, बल्कि उनके एक्टिंग से पहचानें. साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई कि फ्यूचर में प्लस-साइज कलाकारों को लेकर इंडस्ट्री की सोच बदलेगी.

Anjali Anand Career: अंजलि आनंद का करियर
अंजलि आनंद ने अपने करियर की शुरुआत 2017 में वेब सीरीज 'अनटैग ' से की थी. इसके बाद उन्होंने टीवी शो 'ढाई किलो प्रेम' और 'कुल्फी कुमार बाजेवाला' टीवी शोज में भी काम किया. फिल्मों में वह 'बेल बॉटम', 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' और 'धमाल 4' में नजर आ चुकी हैं.
Dhamaal 4: 'धमाल 4' की स्टारकास्ट
इंद्र कुमार के निर्देशन में बनी 'धमाल 4' में अजय देवगन, अरशद वारसी, रितेश देशमुख, जावेद जाफरी, रवि किशन,अंजलि आनंद और ईशा गुप्ता समेत कई कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं.
ये भी पढ़ें: क्या वीकडेज में भी बरकरार है 'धमाल 4' का जलवा? जानिए डे 6 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










