बॉलीवुड सितारे जिन्होंने ठुकराई ये आइकॉनिक फिल्में, जो बाद में जाकर सुपरहिट हुई

Updated:
विज्ञापन

बॉलीवुड सितारे जिन्होंने ठुकराई ये आइकॉनिक फिल्में

बॉलीवुड के कई सितारे जिन्होंने पहले ये आइकॉनिक फिल्में मना कर दी और बाद में यही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाई

विज्ञापन

बॉलीवुड में कई ऐसी फिल्में आती हैं, जिन्हें कुछ स्टार्स पहले मना कर देते हैं, बाद में वही फिल्म कोई और साइन कर लेता हैं और वह बॉक्स ऑफिस में इतिहास रच देता हैं. चलिए जानते हैं, कौन सी हैं वो आइकॉनिक फिल्में, जिन्हें पहले कुछ एक्टर्स ने रिजेक्ट किया था और वह बाद में सुपरहिट साबित हुई.

 शाहरुख खान: 3 इडियट्स 

3 इडियट्स के ‘रेंचो’ (आमिर खान ) के फैंस तो बहुत कोई है, पर क्या आप जानते हैं कि यह किरदार पहले  शाहरुख खान को ऑफर किया गया था? पर उन्होंने अपनी चोटों के कारण इस फिल्म को ना बोल दिया था. बाद में इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया और लोगों के दिलों पर भी राज किया. सैकनिल्क के अनुसार इस फिल्म ने 202.47  करोड़ की कमाई की.

">

कैटरीना कैफ: (ये जवानी है दीवानी) 

आपको जानकर हैरानी होगी की ‘नैना’ (दीपिका पादुकोण) का करैक्टर जो इतना पॉपुलर हुआ, वह पहले कैटरीना कैफ को ऑफर हुआ था. हालांकि रणबीर के साथ रिश्ते के कारण उन्होंने यह फिल्म मना कर दी थी. बाद में यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की और दर्शकों की ऑल-टाइम फेवरेट बन गई. सैकनिल्क के अनुसार इस फिल्म ने 188.57 करोड़ कमाया.

परिणीति चोपड़ा: (पीकु)

बाप- बेटी की दिल छु लेने वाली कहानी पीकु दर्शकों के दिलों में घर कर गयी थी. दीपिका पादुकोण को ‘पीकु’ के किरदार के लिए काफी प्रशंसा मिली थी. हालांकि, पहले यह फिल्म की कहानी परिणीति चोपड़ा को सुनाई गयी थी, जिसे उन्होंने मना कर दिया था. परिणीति ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था की उन्हें ये फिल्म छोड़ने का अफसोस है, पर वो उस वक्त किसी दूसरे फिल्म में व्यस्त थी. सैकनिल्क के अनुसार इस फिल्म ने 141.30  करोड़ कमाया.

काजोल: (वीर-जारा)

यश चोपड़ा की ब्लॉकबस्टर फिल्म वीर-जारा में ‘जारा’ का रोल पहले काजोल को ऑफर हुआ था, पर उन्होने मना कर दिया था. बाद में यह फिल्म प्रीति जिंटा को मिली और उन्होंने इस रोल में जान डाल दी. दर्शको को शाहरुख और प्रीति की ऑन-स्क्रीन जोड़ी बहुत पसंद आई थी. सैकनिल्क के मुताबिक इस फिल्म की कमाई 97 करोड़ है.

">

अक्षय कुमार (भाग मिल्खा भाग )

भाग मिल्खा भाग में ‘मिल्खा सिंह’ के रोल के लिए पहली पसंद अक्षय कुमार ही थे, पर उन्होंने इस प्रोजेक्ट  को मना कर दिया था. बाद में फरहान अख्तर ने इस फिल्म को हां कहा. यह फिल्म फरहान के करियर की बेहतरीन फिल्मों  में से एक हैं और इसके लिए उन्हें काफी सराहना मिली.  सैकनिल्क के मुताबिक इस फिल्म की कमाई 168 करोड़ है.

सलमान खान (चक दे! इंडिया)

चक दे! इंडिया में हॉकी कोच ‘कबीर खान’ के किरदार के लिए सबसे पहले सलमान खान को अप्रोच किया गया था, पर उन्होंने फीस और अपनी इमेज के कारण इसे इंकार कर दिया था. बाद में शाहरुख खान ने इस आइकॉनिक किरदार को निभाया और अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया. सैकनिल्क के मुताबिक इस फिल्म की कमाई 107  करोड़ है.

यह भी पढ़े: दीपिका पादुकोण ने रिजेक्ट की ये 10 फिल्में, जो बाद में हुई सुपरहिट,लिस्ट में संजय लीला भंसाली की मूवी भी शामिल


विज्ञापन
आशा कुमारी

लेखक के बारे में

By आशा कुमारी

आशा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, OTT, बॉक्स ऑफिस, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स कवर करती हैं. उनकी कोशिश यही रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचाई जाए.

आशा को एंटरटेनमेंट बीट हमेशा से पसंद रहा है, इसलिए वह एंटरटेनमेंट की हर बड़ी खबर, ट्रेंडिंग और महत्वपूर्ण अपडेट्स पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि खबरें सिर्फ जानकारी तक सीमित न रहें, बल्कि दिलचस्प और आसान भाषा में हों, ताकि रीडर्स इनसे जुड़ाव महसूस करें.

शिक्षा (Education)

झारखंड की रहने वाली आशा ने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (IIMC), दिल्ली से इंग्लिश जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है.

पत्रकारिता की शुरुआत 

आशा को कंटेंट राइटिंग में ढाई साल का अनुभव है. अपने करियर की शुरुआत उन्होंने ‘द पैम्फलेट’ (The Pamphlet) में न्यूज राइटर के तौर पर की थी. इसके बाद उन्होंने आउटलुक (Outlook) में लाइफस्टाइल कंटेंट राइटर के तौर पर काम किया. इसके साथ ही, आशा ने ईटीवी भारत (ETV Bharat) और हिंदुस्तान टाइम्स (Hindustan Times) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में इंग्लिश कंटेंट राइटर के रूप में अपना योगदान दिया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola