Watch Video: चैंपियंस ट्रॉफी जीतते ही स्टैंड की ओर दौड़े विराट, अनुष्का के साथ बनाया यादगार पल और फिर…

Edited by Divya Keshri
Updated:
विज्ञापन

Virat Kohli hugs Anushka Sharma

Watch Video: न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत मैच जीत चुका हैं. मैच जीतने के बाद विराट कोहली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा, जिसमें वह अनुष्का शर्मा को लगे लगाते दिखे.

विज्ञापन

Watch Video: भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब अपने नाम कर लिया है. इस ऐतिहासिक जीत की जश्न पूरा देश मना रहा है. भारत के मैच जीतते ही लोग खुशी से पटाखे फोड़ने लगे. हर तरफ जश्न का नजारा देखने को मिला. इस जीत के बीच एक बेहद खास और भावनात्मक लम्हा कैमरे में कैद हुआ, जिसने करोड़ों दिलों को छू लिया. मैच जीतने के बाद विराट कोहली सीधा स्टैंड की ओर दौड़कर आए और अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा को गले लगा लिया. यह पल केमरे में रिकॉर्ड हो गया. वीडियो में आप देख सकते हैं कि विराट, अनुष्का को गले लगाते हैं और उनके चेहरे पर एक बड़ी मुस्कुान दिखती है. फिर दोनों साथ में फील्ड की ओर चले जाते हैं. वीडियो तेजी से सोसल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरीMagadha Empire : बिम्बिसार ने अपनी सुदृढ़ प्रशासनिक व्यवस्था से मगध को किया सशक्त, ऐसे हुआ पतन

वहीं, मैच के दौरान विराट कोहली के आउट होने पर अनुष्का शर्मा का रिएक्शन भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. वायरल हो रहे वीडियो में विराट के आउट होने पर एक्ट्रेस काफी निराश दिखी थी. उन्होंने अपने होठों पर उंगली रखा हुआ था, जिससे पता चल रहा था कि वह काफी दुखी हो गई थी.

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola