War 2 का हिस्सा नहीं बनने पर वाणी कपूर ने तोड़ी चुप्पी, कहा- अगर टाइगर वापस आता है तो मैं भी वापस आऊंगी
Published by : Divya Keshri Updated At : 24 Jul 2025 8:08 AM
Vaani Kapoor on not part of war 2
War 2: फिल्म वॉर 2 का ट्रेलर कल यानी 25 जुलाई को रिलीज करने वाले हैं. फिल्म में फीमेल लीड में कियारा आडवाणी नजर आएंगी, जो ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी. हालांकि वॉर 2 का हिस्सा वाणी कपूर नहीं है और इसका पार्ट नहीं होने पर वाणी ने रिएक्ट किया है.
War 2: ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ स्टारर फिल्म वॉर में वाणी कपूर ने काम किया था, जिसने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाया था. इन दिनों वॉर का सीक्वल चर्चा में है, जिसमें ऋतिक के साथ साउथ एक्टर जूनियर एनटीआर और कियारा आडवाणी अहम किरदार निभाते दिखेंगे. 14 अगस्त को फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक देगी. मूवी का ट्रेलर 25 जुलाई को मेकर्स जारी करेंगे. इस बीच वॉर 2 का हिस्सा नहीं बनने पर वाणी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है.
वॉर 2 का हिस्सा नहीं बनने पर वाणी कपूर ने रिएक्ट किया
सिद्धार्थ कानन के साथ एक इंटरव्यू में वाणी कपूर से पूछा गया कि क्या उन्हें लगता है कि उन्हें वॉर 2 का हिस्सा होना चाहिए. इसपर एक्ट्रेस ने कहा, नहीं, मैं उन्हें शुभकामनाएं देती हूं. मैं बेहद आभारी हूं कि मुझे वॉर जैसी फिल्म का हिस्सा होने का मौका मिला यानी ओरिजनिल वॉर. यह खूबसूरत लग रही है. यह सिनेमाई है. ये लॉर्जर देन लाइफ है. पूरी टीम को बधाई. आगे वाणी ने मजाकिया अंदाज में कहा कि, मैं, निर्देशक सिद्धार्थ आनंद और टाइगर श्रॉफ सीक्वल में नहीं है. दोनों ही फिल्म में गुजर गए थे. ऐसे में अगर टाइगर वापस आता है तो मैं भी वापस आऊंगी.
मंडाला मर्डर्स को चर्चा में वाणी कपूर
वाणी कपूर इन दिनों मंडाला मर्डर्स को लेकर सुर्खियों में है, जो 25 जुलाई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी. इसमें वाणी के साथ वैभव राज गुप्ता, श्रिया पिलगांवकर और सुरवीन चावला भी हैं. इसकी स्टोरी चरणदासपुर गांव की है, जिसमें चौंकाने वाली हत्याएं होती है. इसका राज जानने के लिए वाणी और विक्रम बड़ा कदम उठाते हैं. इसमें एक्ट्रेस एक जासूस के किरदार में नजर आएंगी. ये एक मर्डर मिस्ट्री वेब सीरीज है.
यह भी पढ़ें–Friday OTT Releases: इस शुक्रवार ओटीटी पर छाया एंटरटेनमेंट का तूफान, एक से बढ़कर एक रिलीज, क्या आपने देखी?
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










