Karuppu Collection Day 1: सूर्या की फिल्म की दमदार शुरुआत, लेकिन पहले दिन ‘कंगुवा’ का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाई

Updated:
विज्ञापन
Karuppu Box Office Collection Day 1

करुप्पु, फोटो- इंस्टाग्राम

Karuppu Box Office Collection Day 1: सूर्या और तृषा कृष्णन की फिल्म ‘करुप्पु’ को रिलीज के पहले दिन दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला. एयह फिल्म सूर्या और तृषा की लंबे समय बाद वापसी वाली जोड़ी को भी खास बना रही है.

विज्ञापन

Karuppu Box Office Collection Day 1: सूर्या और तृषा कृष्णन स्टारर फिल्म ‘करुप्पु’ 15 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई. रिलीज से पहले फिल्म को आर्थिक परेशानियों, आखिरी समय की देरी और कुछ शोज कैंसिल होने जैसी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था. इसके बावजूद फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर दमदार शुरुआत की.

पहले दिन फिल्म ने कमाए 14.40 करोड़ रुपये

sacnilk की एक रिपोर्ट के मुताबिक, आरजे बालाजी के निर्देशन में बनी ‘करुप्पु’ ने रिलीज के पहले दिन भारत में 4,891 शोज के साथ 14.40 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया. फिल्म की ओपनिंग डे ऑक्यूपेंसी 50.35 प्रतिशत दर्ज की गई. वहीं ओवरसीज मार्केट में फिल्म ने करीब 4 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया. इसके साथ ही फिल्म का कुल वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 20.66 करोड़ रुपये पहुंच गया है.

‘कंगुवा’ का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाई फिल्म

‘करुप्पु’ बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत करने में सफल रही, लेकिन यह सूर्या की पिछली बड़ी फिल्म ‘कंगुवा’ का रिकॉर्ड नहीं तोड़ सकी. साल 2024 में रिलीज हुई ‘कंगुवा’ ने पहले दिन भारत में 22 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था, जो सूर्या के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग बनी थी. ‘करुप्पु’ में सूर्या और तृषा कृष्णन की जोड़ी करीब 20 साल बाद फिर साथ नजर आई है. इससे पहले दोनों 2005 में रिलीज हुई फिल्म ‘आरु’ में साथ दिखाई दिए थे.

क्या है ‘करुप्पु’ की कहानी?

फिल्म में सूर्या एक ऐसे फाइटर के किरदार में नजर आते हैं जो कोर्ट में भी अपनी लड़ाई जीतना जानता है. कहानी में उनका किरदार एक वकील के रूप में दिखाया गया है, जो एक्शन और ड्रामा से भरपूर अंदाज में सामने आता है. इसकी कहानी और स्क्रीनप्ले अश्विन रविचंद्रन, राहुल राज, टीएस गोपी कृष्णन और करण अरविंद कुमार ने मिलकर तैयार किया है. फिल्म में सूर्या और तृषा कृष्णन के अलावा स्वासिका, इंद्रांस, योगी बाबू, शिवदा, नैटी सुब्रमण्यम और सुप्रीत रेड्डी भी अहम भूमिकाओं में हैं.

यह भी पढ़ें- Pati Patni Aur Woh Do Collection Day 1: फिल्म की धीमी ओपनिंग, पहले दिन कार्तिक आर्यन से मात खा गए आयुष्मान

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

मेरा नाम दिव्या केशरी है. मैं प्रभातखबर.कॉम में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं. पिछले 5 साल से ज्यादा वक्त से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं. मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है. मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं. लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है- बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं. ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola