Aakhri Sawal Collection Day 1: संजय दत्त की फिल्म पहले दिन ही बॉक्स ऑफिस पर हुई ढेर, कमाई ने किया निराश

Updated:
विज्ञापन

संजय दत्त, फोटो- इंस्टाग्राम

Aakhri Sawal Box Office Collection Day 1: संजय दत्त और नमाशी चक्रवर्ती की फिल्म ‘आखिरी सवाल’ का पहले दिन हाल बेहाल रहा. मूवी के पहले दिन का कलेक्शन बेहद कम रहा.

विज्ञापन

Aakhri Sawal Box Office Collection Day 1: संजय दत्त और नमाशी चक्रवर्ती स्टारर पॉलिटिकल ड्रामा फिल्म ‘आखिरी सवाल’ 15 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. फिल्म को रिलीज से पहले सीबीएफसी यानी सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन की तरफ से कई अड़चनों का सामना करना पड़ा था. हालांकि रिलीज के बाद फिल्म को दर्शकों से कोई खास रिस्पॉन्स नहीं मिला. फिल्म ने ओपनिंग डे पर ही बेहद कम कमाई की.

विज्ञापन

पहले दिन फिल्म ने कमाए 48 लाख रुपये

Sacnilk की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अभिजीत मोहन वरांग के निर्देशन में बनी ‘आखिरी सवाल’ ने रिलीज के पहले दिन भारत में 2,035 शोज के साथ करीब 48 लाख रुपये का कलेक्शन किया. वहीं ओवरसीज मार्केट में फिल्म ने 15 लाख रुपये की कमाई की. इसके साथ फिल्म का कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन 63 लाख रुपये पहुंच गया है. फिल्म की हिंदी ऑक्यूपेंसी पहले दिन करीब 8 प्रतिशत दर्ज की गई, जो उम्मीद से कम मानी जा रही है.

क्यों अटक गई थी फिल्म की रिलीज?

फिल्म की कहानी को लेकर विवाद की स्थिति बनी हुई थी, जिसकी वजह से सीबीएफसी ने इसके सेंसर सर्टिफिकेट को कुछ समय के लिए रोक दिया था. बताया जा रहा है कि फिल्म की कहानी एक प्रोफेसर और उसके छात्र के बीच विवाद पर आधारित है. कहानी में छात्र अपने प्रोफेसर पर पक्षपात का आरोप लगाता है, जब उसकी आरएसएस से जुड़ी थीसिस को खारिज कर दिया जाता है. इसी संवेदनशील विषय को देखते हुए सेंसर बोर्ड फिल्म की जांच में पूरी सावधानी बरतना चाहता था. फिल्म निर्माताओं ने बोर्ड को बताया कि कहानी ऐतिहासिक घटनाओं और रिकॉर्ड्स पर आधारित है. इसके बाद सीबीएफसी ने फिल्म को सर्टिफिकेट जारी किया.

फिल्म में नजर आए कई बड़े कलाकार

‘आखिरी सवाल’ से समीरा रेड्डी ने लंबे समय बाद वापसी की है. फिल्म में संजय दत्त और नमाशी चक्रवर्ती के अलावा त्रिधा चौधरी, अमित साध और नीतू चंद्रा भी अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं. फिल्म को निखिल नंदा ने प्रस्तुत किया है. यह फिल्म हिंदी के साथ-साथ तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषा में भी रिलीज की गई है.

यह भी पढ़ें- Pati Patni Aur Woh Do Collection Day 1: फिल्म की धीमी ओपनिंग, पहले दिन कार्तिक आर्यन से मात खा गए आयुष्मान

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola