Varanasi फिल्म में खतरनाक खलनायक 'कुंभा' का रोल निभाने पर पृथ्वीराज सुकुमारन ने तोड़ी चुप्पी, बोले- अब तक के सबसे चुनौतीपूर्ण किरदारों में से एक

Published by : Sheetal Choubey Updated At : 16 Nov 2025 1:48 PM

विज्ञापन

फ्रेम में वाराणसी फिल्म से पृथ्वीराज सुकुमारन, फोटो- इंस्टाग्राम

Varanasi: एसएस राजामौली ने अपनी नई फिल्म में पृथ्वीराज सुकुमारन का कुंभा के रूप में हाल ही में पहला लुक रिलीज किया. ऐसे में अब एक्टर ने अपने इस निगेटिव किरदार को लेकर बात की है और बताया कि किस तरह यह उनके अब तक के सबसे चुनौतीपूर्ण किरदारों में से एक है.

विज्ञापन

Varanasi: दिग्गज फिल्म निर्देशक एसएस राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का जबरदस्त फर्स्ट लुक और टीजर जारी कर दिया है, जो दर्शकों के बीच में फिल्म के क्रेज को दोगुना कर रहा है. इससे पहले मेकर्स ने ‘वाराणसी’ के खलनायक पृथ्वीराज सुकुमारन का कुंभा के रूप में पहला लुक अनवील किया था, जो देखने में काफी इंटेंस लग रहा था. अब हैदराबाद में हुए ग्लोब ट्रॉटर इवेंट में पृथ्वीराज ने अपनी भूमिका और फिल्म को लेकर खुलकर बात की. आइए बताते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा है.

अपने किरदार ‘कुंभा’ को लेकर क्या बोले पृथ्वीराज सुकुमारन?

इवेंट के दौरान पृथ्वीराज ने बताया कि इस फिल्म में उनका किरदार शारीरिक और इमोशनल रूप से बहुत थका देने वाला है. उन्होंने कहा, “जब मैं अपनी फिल्म का निर्देशन कर रहा था, तब राजामौली सर ने मुझे बताया कि उन्होंने अपनी अगली फिल्म के लिए एक खलनायक लिखा है और वह रोल मुझे ध्यान में रखकर बनाया गया है. मैं हमेशा से उनके साथ काम करना चाहता था, इसलिए मैंने तुरंत ‘हां’ कह दिया. मुझे अंदाजा भी नहीं था कि वह मुझ पर अपने अब तक के सबसे मुश्किल, शारीरिक और इमोशनल रूप से सबसे चुनौतीपूर्ण किरदारों में से एक निभाने का भरोसा जताएंगे.”

उन्होंने यह भी कहा, “वाराणसी में शूटिंग बहुत कठिन थी, लेकिन मैं इसे किसी और तरह से नहीं चाहता था. राजामौली सर भारतीय सिनेमा को दुनिया भर में नई ऊंचाइयों तक ले जा रहे हैं. उनका स्केल, उनकी सोच और उनकी फिल्में हमेशा कुछ अलग होती हैं. ”

इस पर राजामौली ने मुस्कराते हुए मजाक में कहा, “क्या सर, शानदार!”

शानदार स्टार कास्ट और कहानी

फिल्म में महेश बाबू मुख्य भूमिका निभा रहे हैं, जो एक साहसी, दुनिया भर की यात्राएं करने वाले हीरो के रूप में दिखेंगे. प्रियंका चोपड़ा ‘मंदाकिनी’ के किरदार में हैं, जबकि पृथ्वीराज सुकुमारन फिल्म के खलनायक कुंभा की भूमिका निभा रहे हैं.

फिल्म की कहानी एक ऐसे नायक की है जो अलग-अलग देशों में खतरनाक मिशन पूरे करते हुए शक्तिशाली दुश्मनों का सामना करता है. यह मेगा फिल्म 2027 में सिनेमाघरों में रिलीज होने की उम्मीद है.

यह भी पढ़ें- Laughter Chefs 3: ईशा सिंह ने विवियन डीसेना के साथ तीसरी बार काम करने पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- हम दोनों की ट्यूनिंग ही हमें फिर साथ लाई है

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola