Peddi: इस डायरेक्टर ने राम चरण की तुलना विराट कोहली से की, जाह्नवी कपूर के लुक के भी हुए दीवाने

राम चरण, फोटो- इंस्टाग्राम
राम चरण और जाह्नवी कपूर की फिल्म ‘पेड्डी’ का ट्रेलर रिलीज से पहले ही चर्चा में है. निर्माता नागा वंशी ने ट्रेलर को प्योर मास सिनेमा बताया. साथ ही राम चरण की जमकर तारीफ की.
Peddi Trailer Early Review: साउथ सुपरस्टार राम चरण और एक्ट्रेस जान्हवी कपूर की अपकमिंग फिल्म ‘पेड्डी’ को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह बना हुआ है. फिल्म 2026 की सबसे चर्चित फिल्मों में गिनी जा रही है. इसी बीच फिल्म के ट्रेलर को लेकर निर्माता नागा वंशी ने बड़ा रिएक्शन दिया है, जिसने सोशल मीडिया पर हलचल बढ़ा दी है. फिल्म का ट्रेलर 18 मई 2026 को रिलीज होने वाला है, लेकिन उससे पहले नागा वंशी ने ट्रेलर देखकर अपनी प्रतिक्रिया शेयर की.
नागा वंशी ने राम चरण की तुलना विराट कोहली से की
नागा वंशी ने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट करते हुए लिखा कि उन्होंने ‘पेड्डी’ का ट्रेलर देख लिया है और यह फिल्म सीधे दर्शकों के दिलों में उतरने वाली है. उन्होंने “सबने विराट कोहली को क्रिकेट खेलते देखा है, लेकिन जरा सोचिए अगर वही विराट कुश्ती भी खेलने लगे तो कैसा लगेगा. राम चरण इस फिल्म में बिल्कुल उसी अंदाज में नजर आ रहे हैं. मेगा पावर स्टार राम चरण इस फिल्म में पूरी तरह बीस्ट मोड में दिखाई दे रहे हैं.”
जाह्नवी कपूर के लुक की भी हुई तारीफ
नागा वंशी ने सिर्फ राम चरण ही नहीं, बल्कि जाह्नवी कपूर की भी खूब तारीफ की. उन्होंने अभिनेत्री को बेहद खूबसूरत और आकर्षक बताया. उन्होंने लिखा कि ट्रेलर का अंतिम सीन दर्शकों को पूरी तरह चौंका देगा और यह प्योर मास सिनेमा जैसा अनुभव देने वाला है.
एआर रहमान ने दिया है संगीत
फिल्म ‘पेड्डी’ का निर्देशन बुच्ची बाबू सना ने किया है. वहीं फिल्म का संगीत ऑस्कर विजेता ए आर रहमान ने तैयार किया है. फिल्म में राम चरण और जाह्नवी कपूर के अलावा शिव राजकुमार, दिव्येंदु शर्मा और जगपति बाबू भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे. यह फिल्म 4 जून 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी, जबकि इसके प्रीमियर शो 3 जून को रखे गए हैं.
यह भी पढ़ें- Pati Patni Aur Woh Do Collection Day 3: फिल्म का निकला दम, पहले वीकेंड में सिर्फ हुई इतनी कमाई
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Loading Review Hub...
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










