Thamma Advance Booking: दिवाली पर बॉक्स ऑफिस पर छा सकती है आयुष्मान-रश्मिका की जोड़ी, एडवांस बुकिंग में बेच दिए इतने टिकट्स
Published by : Divya Keshri Updated At : 19 Oct 2025 8:05 AM
थामा एडवांस बुकिंग, फोटो- इंस्टाग्राम
Thamma Advance Booking: आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की ‘थामा’ ने एडवांस बुकिंग में कितनी कमाई कर ली, आपको बताते हैं. ये एक हॉरर रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है, जिसके डायरेक्टर आदित्य सरपोतदार है. फिल्म 21 अक्टूबर को रिलीज हो रही है.
Thamma Advance Booking Report: आदित्य सरपोतदार की ओर से निर्देशित फिल्म थामा 21 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. मैडॉक हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स की ये फिल्म का ट्रेलर काफी मजेदार है. फिल्म में आयुष्मान खुराना, रश्मिका मंदाना, नवाजुद्दीन सिद्दीकी और परेश रावल हैं. पहली बार आयुष्मान और रश्मिका साथ में स्क्रीन शेयर करते दिखेंगे. वरुण धवन ने एक छोटी सी भूमिका निभाई है. फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है.
थामा के पहले दिन की एडवांस बुकिंग
सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म थामा ने पहले दिन भारत में 10351 शोज में 57311 टिकट बेचा. इससे फिल्म ने 1.63 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. ब्लॉक सीट्स मिलाकर फिल्म ने 5.03 करोड़ रुपये की कमाई की थी. हालांकि फिल्म 21 अक्टूबर को रिलीज हो रही है, इसलिए ये कलेक्शन अभी और बढ़ेंगी. उम्मीद की जा रही है कि फिल्म 15-20 करोड़ रुपये के बीच ओपनिंग करेगी.
थामा की स्क्रीनिंग में पहुंचे ये स्टार्स
फिल्म थामा की स्क्रीनिंग में बॉलीवुड के कई बड़ सितारों ने शिरकत की. इसमें रश्मिका मंदाना, हुमा कुरैशी, आयुष्मान खुराना अपनी पत्नी ताहिरा कश्यप, वरुण धवन, अपारशक्ति खुराना, नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी का नाम शामिल हैं. सबने मीडिया के सामने रेड कार्पेट पर पोज भी दिया. तसवीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.
फिल्म थामा किस दिन रिलीज हो रही?
थामा 21 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
थामा के स्टाकास्ट कौन है?
थामा में आयुष्मान खुराना, रश्मिका मंदाना मुख्य किरदार निभा रहे हैं. इसके अलावा मूवी में नवाजुद्दीन सिद्दीकी, परेश रावल, सत्यराज, फैसल मलिक और गीता अग्रवाल भी अहम भूमिका में दिखेंगे.
थामा के साथ किस फिल्म का क्लैश बॉक्स ऑफिस पर होगा?
थामा के साथ फिल्म एक दीवाने की दीवानियत सिनेमाघरों में 21 अक्टूबर को रिलीज होने वाली है.
एक दीवाने की दीवानियत में कौन है?
एक दीवाने की दीवानियत में हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा मुख्य किरदार में नजर आएंगे.
एक दीवाने की दीवानियत की रिलीज डेट क्या है?
एक दीवाने की दीवानियत 21 अक्टूबर को थिएटर्स में रिलीज होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










