Sunny Deol की चमकी किस्मत, जाट के बाद इस फिल्म में आ सकते हैं नजर, जानें नाम

Sunny Deol new action film with farhan akhtar
Sunny Deol New Film: गदर 2 और जाट की सफलता के बाद, सनी देओल जल्द ही बॉर्डर 2 में नजर आने वाले हैं. इसके अलावा लाइनअप में उनके पास लाहौर 1947 और रामायण: पार्ट वन जैसी फिल्में भी है. अब मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो वह फरहान अख्तर के साथ एक बड़ी एक्शन थ्रिलर फिल्म में काम करने वाले हैं.
Sunny Deol New Film: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल हाल ही में फिल्म जाट के साथ आए थे और यह एक्शन ड्रामा बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई. अब उन्होंने अपनी वॉर ड्रामा बॉर्डर 2 की शूटिंग भी पूरी कर ली है. मोस्ट अवेटेड फिल्म की रिलीज का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इसी बीच खबर है कि एक्टर की झोली में एक और बड़ी फिल्म आ गई है. जी हां वह फरहान अख्तर के साथ एक बड़ी एक्शन थ्रिलर फिल्म में काम करने वाले हैं.
जाट और बॉर्डर 2 के बाद सनी देओल के हाथ लगा बड़ा प्रोजेक्ट
पिंकविला की रिपोर्ट की मानें तो सनी देओल पहली बार एक्सेल एंटरटेनमेंट के साथ काम कर रहे हैं. यह प्रोजेक्ट एक बड़े बजट की एक्शन थ्रिलर होगी और लार्जर दैन लाइफ रहेगी. एंटरटेनमेंट पोर्टल ने एक सूत्र के हवाले से कहा, “दोनों पक्ष पिछले कुछ समय से बातचीत कर रहे हैं और एक हाई कॉन्सेप्ट वाली बड़े बजट की एक्शन थ्रिलर पर काम करने के लिए उत्साहित हैं. सनी को स्क्रिप्ट बहुत पसंद आई है और वह फिल्म में फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी के साथ काम करने को लेकर उत्साहित हैं.”
एक्शन थ्रिलर में दिखेंगे सनी देओल
पोर्टल को सूत्र ने बताया, “यह एक बड़ी फीचर फिल्म होगी, जिसमें सनी देओल एक ऐसे अवतार में हैं, जिसे दर्शक देखना पसंद करते हैं. वहीं एक्सल भी पूरी कोशिश कर रहा है कि इसमें सनी कभी नहीं देखे गए अवतार में नजर आए.” हालांकि मेकर्स और गदर 2 एक्टर की ओर से इसकी ऑफिशियल पुष्टि नहीं हुई है.
बॉर्डर 2 के बारे में
सनी देओल पीरियड ड्रामा ‘लाहौर 1947’ की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं. राजकुमार संतोषी की ओर से निर्देशित इस फिल्म में प्रीति जिंटा, शबाना आज़मी, अली फजल और अभिमन्यु सिंह मुख्य भूमिका में हैं. हालांकि यह फिल्म इसी साल रिलीज होने वाली थी, लेकिन प्रोडक्शन संबंधी समस्याओं के कारण इसे टाल दिया गया है.
यह भी पढ़ें- Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: अय्यर ने शो में 17 साल तक काम करने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- मेरा जेठालाल संग पंगा…
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
संपर्क : [email protected]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










