Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: अय्यर ने शो में 17 साल तक काम करने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- यही से मेरा जेठालाल के साथ पंगा शुरू हो गया
Published by : Ashish Lata Updated At : 02 Aug 2025 6:13 PM
Tanuj Mahashabde on working in tmkoc for 17 years
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा टीआरपी चार्ट में जबरदस्त परफॉर्म कर रहा है. शो की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन-फॉलोइंग है. हाल ही में कॉमेडी ड्रामा ने 17 साल पूरे किए. जिसका जश्न स्टारकास्ट और क्रू ने मनाया. इसी दौरान मिस्टर अय्यर का रोल निभाने वाले तनुज महाशब्दे ने अपनी जर्नी को लेकर बात की.
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा बीते 17 सालों से दर्शकों को एंटरटेन करता आ रहा है. शो की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन-फॉलोइंग है. दर्शक हर एक किरदार से जुड़ गए हैं और उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानना पसंद करते हैं. हाल ही में शो के स्टार्स के लिए मेकर्स की ओर से सक्सेस पार्टी रखी गई. जिसमें अय्यर भाई भी शामिल हुए. उन्होंने कॉमेडी ड्रामा का हिस्सा बनने पर बात की.
अय्यर ने तारक मेहता का उल्टा चश्मा को लेकर क्या कहा
तारक मेहता का उल्टा चश्मा में मिस्टर अय्यर का रोल निभाने वाले तनुज महाशब्दे ने कहा, सबसे पहले मैं असित कुमार मोदी जी को मुझे यह भूमिका देने के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं. मुझे अभी भी याद है, जब उन्होंने मुझे पहली बार इस रोल के ऑफर के लिए अपने ऑफिस में बुलाया था, तो एक बात कही थी, उन्होंने कहा था, “मैं तुझे वो दे रहा हूं, जो तेरी कुंडली में नहीं है…फाइनली मुझे वह मिल गया, जिसकी बहुत लोगों पर नजर है… बस यही से मेरा जेठालाल के साथ पंगा शुरू हो गया.”
तारक मेहता का उल्टा चश्मा की जबरदस्त है टीआरपी
तारक मेहता का उल्टा चश्मा काफी अच्छा परफॉर्म कर रहा है. शो ने हाल ही में 18वें साल में एंट्री की है. हाल ही में भूतनी वाला ट्रैक मेकर्स ने दर्शकों के लिए पेश किया था. जिसे जबरदस्त रिस्पांस मिला. एपिसोड में जहां चकोरी के डर से भिड़े और गोकुलधाम सोसाइटी वालों की हालत खराब हुई, वहीं टीआरपी चार्ट में इसने तहलका मचा दिया और इसने अनुपमा और ये रिश्ता क्या कहलाता है जैसे शोज को पछाड़कर टॉप 1 में जगह बना ली.`
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










