Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: बबीता जी संग काम करने पर जेठालाल ने किया रिएक्ट, कह दी ये बात
Published by : Divya Keshri Updated At : 29 Jul 2025 10:12 AM
Dilip Joshi reacts on working with Babita Ji
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो से एक शुरुआत से दिलीप जोश और मुनमुन दत्ता जुड़े हुए हैं. दोनों को साथ में काम करते हुए 17 साल हो गए है. सीरियल में दोनों के बीच की केमस्ट्री दर्शकों को अच्छी लगती है. अब इसपर एक्टर ने रिएक्ट किया है.
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: लोकप्रिय सिटकॉम तारक मेहता का उल्टा चश्मा को 17 साल हो गए हैं. शो के किरदार जेठालाल, बबीता जी, भिड़े, पोपटलाल, माधवी भाभी दर्शकों के दिलों में बस गए हैं. शो को हर उम्र के लोग पसंद करते हैं. हालांकि फैंस दयाबेन को काफी मिस करते हैं और उनकी वापसी अभी तक नहीं हुई है. असित मोदी ने कई इंटरव्यूज में बताया है कि उनकी वापसी संभव नहीं है. इसके अलावा जेठालाल और बबीता जी के बीच नोकझोंक दर्शकों को काफी अच्छी लगती है. इस बीच दिलीप जोशी ने मुनमुन दत्ता संग शो में अपनी केमेस्ट्री को लेकर बात की.
शो में बबीता जी संग अपनी केमेस्ट्री पर क्या बोले दिलीप जोशी
दिलीप जोशी ने कहा, “एक एक्टर के तौर पर मैं हमेशा इस बात का ध्यान रखता हूं कि मासूमियत और अश्लीलता के बीच की पतली रेखा कभी पार न हो.” शो से जुड़ा एक किस्सा उन्होंने बताया, शुरुआती दिनों में हम अहमदाबाद आउटडोर शूट के लिए ओल्ड एज होम गए थे. वहां पर बहुत सारी दादियां थी और उन्होंने मुझे कहा उन्हें तारक मेहता का उल्टा चश्मा काफी पसंद है और जिस तरह से मैं बबीता जी कहता हूं, उन्हें वह बहुत अच्छा लगता है. मुझे ये जानकार हैरानी हुई कि इतने पारंपरिक सोच वाले लोग भी शो को एंजॉय कर रहे थे. एक्टर ने आगे कहा, अगर आप सोसाइटी के अनुसार देखेंगे, ये एक अलग किस्म का रिलेशनशिप है और वह इसकी मासूमियत देखकर स्वीकार कर रहे हैं. एक एक्टर के तौर पर और एक स्क्रिप्ट राइटर के रूप में हम सही डायरेक्शन में जा रहे हैं.
बिग बॉस 19 का हिस्सा होंगी मुनमुन दत्ता?
सलमान खान का शो बिग बॉस 19 में मुनमुन दत्ता की एंट्री को लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा तल रही थी. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एक्ट्रेस को मेकर्स ने फिर से अप्रोच किया था. अबतक एक्ट्रेस को कई बार शो का ऑफर मिल चुका है, लेकिन उन्होंने हर बार इसे मना किया है. एक बार फिर से शो में उनकी एंट्री को लेकर चर्चा हो रही है. फिलहाल इसपर ना तो मुनमुन और ना ही मेकर्स की तरफ से कुछ कहा गया है. बिग बॉस 19 का नया लोगो हाल ही में चैनल ने जारी किया था. कहा जा रहा है कि इस बार शो टीवी पर एक लंबे समय के लिए आएगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










