Son of Sardaar 2 Box Office Collection Day 1: सैयारा की आंधी के बीच 'सन ऑफ सरदार 2' कर सकती है चौंकाने वाली कमाई, अजय देवगन की फिल्म दे सकती है कड़ी टक्कर

Published by : Divya Keshri Updated At : 29 Jul 2025 9:24 AM

विज्ञापन

Son of Sardaar 2 Box Office Collection Day 25

Son of Sardaar 2 Box Office Collection Day 1: फिल्म सन ऑफ सरदार 2, 1 अगस्त को रिलीज हो रही है. फिल्म में अजय देवगन के साथ-साथ मृणाल ठाकुर, नीरू बाजवा, रवि किशन दिखेंगे. फिल्म पहले दिन कितनी कमाई कर सकती है, इसपर लेटेस्ट अपडेट आया है.

विज्ञापन

Son of Sardaar 2 Box Office Collection Day 1: अजय देवगन, मृणाल ठाकुर, नीरू बाजवा, रवि किशन स्टारर फिल्म सन ऑफ सरदार 2 को रिलीज होने में सिर्फ कुछ दिन रह गए. फिल्म फाइनली 1 अगस्त को थिएटर्स में रिलीज होने वाली है. हालांकि पहले मूवी 25 जुलाइ को रिलीज हो रही थी, लेकिन फिर मेकर्स ने रिलीज डेट बढ़ा दी. अब मूवी का क्लैश धड़क 2 से होगी, जिसमें तृप्ति डिमरी और सिद्धांत चतुर्वेदी हैं. अजय की मूवी ओपनिंग डे पर कितने करोड़ की कमाई कर सकती है, इसकी जानकारी सामने आई है. वहीं, फिल्म की जोरदार टक्कर अहान पांडे की फिल्म सैयारा से होगी.

ओपनिंग डे पर क्या कमाल कर पाएगी सन ऑफ सरदार?

कॉमेडी थ्रिलर फिल्म सन ऑफ सरदार 2 का निर्देशन विजय कुमार अरोड़ा ने किया है. फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों से मिला-जुला रिस्पांस मिला था. मूवी का पहला गाना पहला तू दूजा तू सोशल मीडिया पर अपने फिंगर डांस स्टेप को लेकर काफी वायरल हुआ था. फिल्म को लेकर जैसा क्रेज देखने को इंटरनेट पर मिल रहा, उससे पता चलता है कि पहले दिन मूवी कोई खास कमाल नहीं करेगी. पिंकविला की एक रिपोर्ट के अनुसार, ओपनिंग डे पर फिल्म बेहत कम करेगी, जो 6-7 करोड़ रुपये के बीच में होगा. हालांकि फाइनल आंकड़े तो मूवी रिलीज होने के बाद ही सामने आएंगे.

सन ऑफ सरदार 2 का हिस्सा बनने पर क्या बोलीं नीरू बाजवा?

सन ऑफ सरदार 2 में अजय देवगन की पत्नी का किरदार पंजाबी एक्ट्रेस नीरू बाजवा निभा रही है. एक बयान में एक्ट्रेस ने बताया, मैं फिल्म का हिस्सा बनकर बेहद खुश हूं. इस फिल्म को विजय कुमार अरोड़ा ने डायरेक्ट किया है और इसे जगदीप सिंह सिद्धू ने लिखा है. ये दोनों बेहद टैलेंटेड फिल्ममेकर हैं जिनके साथ मैंने अपनी कुछ सबसे बड़ी पंजाबी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में काम किया है. जब मुझे पता चला कि इस फिल्म में इन दोनों का कैमियो है, तो मैंने बिना किसी हिचक के हां कह दिया. मैंने ये खास कैमियो सिर्फ उनके लिए अपने प्यार और अजय देवगन जी के लिए अपने सम्मान के चलते किया, जो इस फिल्म के ज़रिए एक मस्ती भरी, पंजाबी-स्टाइल कॉमेडी को देश-विदेश के दर्शकों तक पहुंचा रहे हैं.

यह भी पढ़ें- Saiyaara Box Office: ‘सैयारा’ ने पहले हफ्ते में उड़ाया बॉक्स ऑफिस का होश, बनाए 7 जबरदस्त रिकॉर्ड, आमिर-अजय सहित इन बड़े स्टार्स की फिल्मों को छोड़ा पीछे

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola