सलमान खान के 'सबको जरूरत पड़ती है' के बयान पर सनी देओल ने तोड़ी चुप्पी, कहा- सिकंदर को जानने वाले…
Published by : Divya Keshri Updated At : 10 Apr 2025 9:23 AM
Sunny Deol reaction on salman khan comment
सनी देओल अपनी फिल्म जाट को लेकर लाइमलाइट में है. इस बीच एक इंटरव्यू में सनी ने सलमान खान की उस बयान पर अपनी प्रतिक्रिया दी, जिसमें उन्होंने कहा था कि इंडस्ट्री के लोग उनकी फिल्मों को सपोर्ट नहीं करते हैं. चलिए आपको बताते हैं सनी ने क्या कहा.
गोपीचंद मालिनेनी की फिल्म ‘जाट’ के साथ सनी देओल बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं. ‘गदर 2’ की ब्लॉकबस्टर सफलता के बाद एक्टर जाट में नजर आ रहे हैं. फिल्म आज बड़े पर्दे पर रिलीज हो गई है. फिल्म में वह एक बार फिर से धमाकेदार एक्शन करते दिखे हैं. एक्स पर फिल्म के रिव्यूज आने लगे हैं. मीडिया यूजर्स फिल्म को पैसा वसूल और एंटरटेंनमेंट से भरपूर मूवी बता रहे हैं. इस बीच सनी ने सलमान खान के बयान ‘सबको जरूरत पड़ती है’ पर अपना रिएक्शन दिया.
सनी देओल ने की सलमान खान की तारीफ
दरअसल, सिकंदर 30 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रही है. भाईजान की फिल्म को किसी अन्य स्टार्स प्रमोट नहीं किया और ना ही सोशल मीडिया पर कोई पोस्ट डाला. इस बारे में एक्टर से पूछा गया तो उन्होंने कहा था कि ‘उनको ऐसा लगता होगा जरूरत नहीं पड़ती होगी. मगर सबको जरूरत होती है.’ अब इसपर सनी देओल ने बॉलीवुड बबल से बात करते हुए कहा कि हर किसी का काम करने का अपना तरीका होता है. लोगों की तारीफ पाना यह स्वाभाविक है, लेकिन हर बात के बारे में खुलकर बात करना जरूरी नहीं है. इंडस्ट्री के लोग एक- दूसरे को पसंद करते हैं और उनके बीच भी गलतफहमी कभी-कभी छोटी-मोटी गलतफहमियां हो जाती हैं. साथ ही उन्होंने कहा कि सलमान हमेशा सपोर्टिव रहते हैं और सलमान को जानने वाले ज्यादातर एक्टर्स भी उनका सपोर्ट करते हैं.
जाट के बारे में जानें
मैथ्री मूवी मेकर्स और पीपल मीडिया फैक्ट्री की ओर निर्मित फिल्म जाट में सनी देओल के अलावा रणदीप हुड्डा, सैयामी खेर और रेजिना कैसंड्रा और विनीत कुमार सिंह है. गोपीचंद मालिनेनी की ओर निर्देशित फिल्म जबरदस्त एक्शन से भरा है. अनल अरासु, राम लक्ष्मण और वेंकट ने एक्शन सीन कोरियोग्राफ किया हैं. बता दें कि गदर 2 के बाद इस फिल्म से सनी ने सिनेमाघरों में वापसी की है.
यहां पढ़ें- Sunny Deol Rejected Films: इन 6 फिल्मों को ना कहकर चूक गए सनी देओल, किसी और की चमक गई किस्मत
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं. पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं. उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है. दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया. खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा. इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं. फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है. यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें. फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










