ePaper

Sikandar Box Office Collection: जाट के आहट से सिकंदर की हालत टाइट, 11वें दिन की कमाई हैरान करने वाली

Updated at : 09 Apr 2025 7:05 PM (IST)
विज्ञापन
Sikandar Online Leak

Sikandar Online Leak

Sikandar Box Office Collection: सलमान खान और रश्मिका मंदाना की ईद रिलीज सिकंदर बॉक्स ऑफिस पर संघर्ष कर रही है. फिल्म को न के बराबर दर्शक मिल रहे हैं. यही वजह है कि 200 करोड़ के बजट में बनने वाली फिल्म अब फ्लॉप होने की कगार पर है. इसी बीच सनी देओल की जाट भी रिलीज हो रही है. इसका असर भी देखने को मिल रहा है. आइये जानते हैं 11वें दिन इसने कितनी कमाई की.

विज्ञापन

Sikandar Box Office Collection: सलमान खान और रश्मिका मंदाना स्टारर सिकंदर 30 मार्च को सिनेमाघरों में उतरी. एआर मुरुगादॉस की ओर से निर्देशित इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा था और इसने काफी चर्चा बटोरी. हालांकि, जब मूवी ने दस्तक दिया, तब यह पूरी तरह से ठंडी पड़ गई. इसे थियेटर्स तक दर्शक बटोरने में काफी मशक्कत का सामना करना पड़ रहा है. दो हफ्ते संघर्ष करने के बाद एक्शन ड्रामा ने 100 करोड़ के क्लब में एंट्री ली. अब सनी देओल की जाट 10 अप्रैल को रिलीज हो रही है. ऐसे में इसका असर सिकंदर के 11वें दिन के कलेक्शन पर देखने को मिला.

सिकंदर ने 11वें दिन की इतनी कमाई

ट्रेड साइट सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने अपने 11वें दिन 0.78 करोड़ की कमाई की है, जो काफी निराशाजनक है. इसका टोटल कलेक्शन अब 106.53 करोड़ हो गया है. वहीं वर्ल्डवाइड मूवी ने 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. ईद की छुट्टियों पर सिकंदर का सबसे ज्यादा कलेक्शन लगभग 29 करोड़ रुपये रहा. दर्शकों ने फर्स्ट डे फर्स्ट शो के बाद ही सलमान खान के एक्शन सीन्स को एवरेज बताया था. साथ ही यह भी कहा कि कहानी कुछ नई नहीं है.

सिंकदर का कलेक्शन

  • Sikandar Box Ofice Collection Day 1: 26 करोड़
  • Sikandar Box Ofice Collection Day 2: 29 करोड़
  • Sikandar Box Ofice Collection Day 3: 19.5 करोड़
  • Sikandar Box Ofice Collection Day 4: 9.75 करोड़
  • Sikandar Box Ofice Collection Day 5: 6 करोड़
  • Sikandar Box Ofice Collection Day 6: 3.5 करोड़
  • Sikandar Box Ofice Collection Day 7: 4 करोड़
  • Sikandar Box Ofice Collection Day 8: 4.75 करोड़
  • Sikandar Box Ofice Collection Day 9: 1.75 करोड़
  • Sikandar Box Ofice Collection Day 10: 1.5 करोड़
  • Sikandar Box Ofice Collection Day 11: 0.78 करोड़

Sikandar Total Collection: 106.53 करोड़

सिकंदर के बारे में

सिकंदर में सत्यराज, काजल अग्रवाल, शरमन जोशी, प्रतीक बब्बर, किशोर, जतिन सरना और संजय कपूर जैसे स्टार्स की टोली है. फिल्म में सलमान ने संजय राजकोट का किरदार निभाया है और रश्मिका उनकी पत्नी साईश्री का किरदार निभा रही हैं. इसे साजिद नाडियाडवाला प्रोड्यूस कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें- Jaat Review: सनी देओल की जाट फ्लॉप हुई या हिट, मिले इतने स्टार्स, थियेटर जाने से पहले पढ़ें रिव्यू

यह भी पढ़ें- Jaat Box Office Collection Day 1: ओपनिंग डे पर जाट का क्या गदर 2 जैसा चलेगा जादू, पहले दिन करेगी इतनी कमाई

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता, प्रभात खबर.कॉम में एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं. फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी बड़ी खबरों को ब्रेक करने से लेकर बेबाक विश्लेषण और ट्रेंडिंग रिपोर्टिंग में इनकी खास पहचान है. इनका लेखन फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, कलाकारों के इंटरव्यू और गॉसिप अपडेट्स तक फैला हुआ है. मनोरंजन की दुनिया को दर्शकों की नब्ज के हिसाब से सरल और रोचक अंदाज में पेश करना इनकी विशेषता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola