ब्रेकअप के बाद भूलकर भी इन फिल्मों को न देखें, वरना आ जाएगी अपने प्रेमी या प्रेमिका की याद

Edited by Sheetal Choubey
Updated:
विज्ञापन

Romantic Sad Bollywood Movies on OTT: ओटीटी पर बॉलीवुड की कुछ ऐसी फिल्में मौजूद हैं, जिन्हें देखकर आपको आपके पार्टनर की याद आने लगेगी. ये फिल्में रोमांस और इमोशंस का जबरदस्त मिक्सचर हैं.

विज्ञापन

Romantic Sad Bollywood Movies on OTT: रोमांटिक फिल्में देखना हर किसी को पसंद है और जब उन फिल्मों में हार्ट ब्रेक का तड़का लग जाए तो हर कोई उसे खुद से रिलेट करने लगता है. इसलिए आज हम आपके लिए उन बॉलीवुड फिल्मों की लिस्ट लेकर आए हैं, जिसमें न इमोशंस की कमी है और न ही रोमांस की.

रॉकस्टार

रणबीर कपूर और नरगिस फाखरी अभिनीत फिल्म रॉकस्टार एक रोमांटिक म्यूजिकल फिल्म है, जिसका निर्देशन इम्तियाज अली ने किया है. इस फिल्म की कहानी जनार्धन और हीर की है, जो एक दूसरे के बहुत अच्छे दोस्त होते हैं. लेकिन इस कहानी में मोड़ तब आता है, जब हीर की शादी होने वाली रहती है और उसे यह महसूस होता है कि जनार्धन से प्यार करने लगी है. यह फिल्म जिओ सिनेमा पर उपलब्ध है.

बर्फी

अनुराग बसु की निर्देशित फिल्म बर्फी एक रोमांस कॉमेडी फिल्म है. जिसमें रणबीर कपूर, इलियाना डिक्रूज और प्रियंका चोपड़ा हैं. फिल्म की कहानी झिलमिल, श्रुति और बर्फी की है, जिसमें श्रुति बरगी से प्यार करती है लेकिन बर्फी को झिलमिल से लगाव रहता है. इसकी वजह से बर्फी और श्रुति के रिश्ते के दरार आ जाती है. बर्फी को देखने के लिए आप नेटफ्लिक्स और प्राइम वीडियो पर जा सकते हैं.

Also Read Upcoming TV Serials In July-August 2024: अनुपमा और अभीर की छुट्टी करने आ रहे हैं ये टीवी सीरियल्स, ओटीटी पर भी उठा सकते हैं लुत्फ

ए दिल है मुश्किल

अलीजेह और अयान की दोस्ती और प्यार की खूबसूरत कहानी दर्शाने वाली इस फिल्म का निर्देशन करण जौहर ने किया है. इस फिल्म में मुख्य भूमिका अनुष्का शर्मा और रणबीर कपूर ने निभाया है. इसे अमेजॉन और नेटफ्लिक्स पर जाकर देख सकते हैं.

सनम तेरी कसम

सनम तेरी कसम का निर्देशन राधिका राव और विनय सप्रू ने किया है. इस फिल्म में इंदर और सरस्वती की अधूरी प्रेम कहानी को दर्शाया गया है. जिसमें इंदर का किरदार हर्षवर्धन राने और सरस्वती का किरदार मावरा होकेन ने निभाया है. यह फिल्म जिओ सिनेमा, जी 5 और यूट्यूब पर उपलब्ध है.

लैला मजनू

साजिद अली की निर्देशित फिल्म लैला मजनू एक रोमांटिक इमोशनल फिल्म है. फिल्म में कैस और लैला की प्रेम कहानी को दर्शाती है, जो समाज और परिवार के चलते एक नहीं हो पाते हैं.

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola