Upcoming TV Serials in July-August 2024: अनुपमा और अभीर की छुट्टी करने आ रहे हैं ये टीवी सीरियल्स, ओटीटी पर भी उठा सकते हैं लुत्फ
Upcoming TV Serials in July-August 2024: जुलाई और अगस्त में दमदार कहानी के साथ टीवी सीरियल्स की बरसात होने वाली है, जिसे आप ओटीटी पर भी जाकर देख सकते हैं.
Upcoming TV Serials in July-August 2024: औरतों की पूरे दिन बोरियत को टाटा-टाटा बाय-बाय करने के लिए टीवी मेकर्स ने एक एंटरटेनिंग सॉल्यूशन निकाला है. ऐसे में अगर आप भी वही अनुपमा के ड्रामे और अभीरा के सियापों से हो चुके हैं बोर, तो आज हम आपको स्टारप्लस, एंड टीवी, जी टीवी और कलर्स टीवी पर आने वाले टीवी सीरियल्स की लिस्ट देंगे, जो जुलाई में दस्तक देने वाली हैं.
शादी शर्ते लागू (Star Plus)
‘शादी शर्ते लागू’ सीरियल सोमवार से रविवार दोपहर 12 बजे स्टारप्लस पर स्ट्रीम होगा. इस सीरियल की कहानी अर्जुन और मिश्री की है, जो एक दूसरे से बिलकुल अलग हैं. इनकी पहली मिलाकर एक झगड़े से होती है, ऐसे में यह देखना काफी दिलचस्प होगा कि कैसे जुड़ते है इनके दिल के तार. सीरियल के लीड ऐक्टर्स वैभवी हंकारे और शहद शैख हैं.
दिल को तुमसे प्यार हुआ (Star Plus)
दिल को तुमसे प्यार हुआ स्टार प्लस और डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर 15 जुलाई से शाम 7 बजे स्ट्रीम होगा. इस सीरियल की कहानी डॉक्टर चिराग और दीपिका की है. डॉक्टर चिराग के पास चाहने वालों की कमी नही है, लेकिन फिर भी उनका दिल आ गया है दीपिका की सादगी पर. ऐसे में क्या चिराग को अपना प्यार मिल पाएगा या घरवाले के मन में है कुछ और. सीरियल के लीड ऐक्टर्स अक्षित सुखीजा और अदिति त्रिपाठी हैं.
मिश्री (Colors TV)
मिश्री हर दिन 3 जुलाई से 8:30 बजे कलर्स और जिओ सिनेमा पर स्ट्रीम होगा. सीरियल की कहानी मिश्री, वानी और राघव के लव ट्राइएंगल की है. जिसमें मिश्री और राघव की शादी तो हो जाती है लेकिन राघव मिश्री को बस एक जिम्मेदारी समझता है और वानी से प्यार करता है. वैसे मैं यह देखना काफी दिलचस्प होगा की किसकी प्रेम कहानी पूरी होती है और किसका टूटता है दिल.
मेरे राजा की रानी (Zee TV)
मेरे राजा की रानी सीरियल हर दिन 1 जुलाई से 3 बजे जी टीवी पर स्ट्रीम होगा. सीरियल की कहानी एक पति पत्नी की है, जिसमें पत्नी का मानना है कि अगर घर गृहस्थी को अच्छे से चलाना है तो थोड़ा मसाला जरूरी है.
भीमा (& TV)
भीमा सीरियल हर दिन 6 अगस्त से एंड टीवी पर स्ट्रीम होगा. सीरियल की कहानी एक बच्ची भीमा की है, जिसके सपने का काफी बड़े है लेकिन क्या वह अंधकार से अधिकार तक का सफर तय कर पाएगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










