Rohit Shetty Net Worth: कभी जेब में थे सिर्फ 35 रुपये, आज ब्लॉकबस्टर डायरेक्टर बन करोड़ों में खेलते हैं रोहित शेट्टी, जानें नेट वर्थ

Published by : Divya Keshri Updated At : 14 Mar 2025 7:45 AM

विज्ञापन

Rohit Shetty Net Worth

Rohit Shetty Net Worth: रोहित शेट्टी आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं. मामूली सैलरी से अपना करियर शुरू की शुरुआत रोहित ने की और उसके बाद बॉलीवुड के टॉप डायरेक्टर बन गए. उन्होंने कई बेहतरीन फिल्में बनाई है. चलिए आपको उनकी नेट वर्थ बताते हैं.

विज्ञापन

Rohit Shetty Net Worth: बॉलीवुड में सफल निर्देशकों की लिस्ट में रोहित शेट्टी का नाम शामिल हैं. रोहित की फिल्मों में एक्शन, कॉमेडी और भरपूर मसाला होता है. फिल्मों में धमाकेदार एक्शन सीक्वेंस के लिए भी रोहित जाने जाते हैं. वह डायरेक्टर के अलावा एक सफल टीवी होस्ट भी हैं. सबसे पहले उन्होंने फिल्म जमीन का निदर्शेन किया था, जो साल 2003 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं कर पाई. रोहित ने फिर भी हार नहीं मानी और फिल्म गोलमाल लेकर आए. इस फिल्म से उन्होंने खुद को साबित किया. चलिए आज उनके जन्मदिन पर उनके नेटवर्थ के बारे में बताते हैं.

रोहित शेट्टी की नेट वर्थ

रोहित शेट्टी प्रोडक्शन हाउस प्राइवेट लिमिटेड के रोहित शेट्टी मालिक है. लाइफस्टाइल एशिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, मासिक इनकम लगभग 3.58 करोड़ है, जबकि उनकी वार्षिक इनकम 38.67 करोड़ है. एक इंटरव्यू में उन्होंने खुलासा किया था कि उनकी पहली इनकम सिर्फ 35 रुपये था. हालांकि इस मुश्किल समय में उनकी मदद निर्देशक कुकू कोहली ने की. कुकू ने उन्हें असिस्टेंट डायरेक्टर की नौकरी दी थी. डीएनए इंडिया के मुताबिक, उनके पास 300 करोड़ रुपये की नेटवर्थ है. फिल्मों के लिए वह करीब 17.69 करोड़ रुपये की फीस लेते हैं. इसके अलावा वह ब्रांड एंडोर्समेंट के लिए बतौर फीस 5.12 करोड़ की फीस लेते हैं. खतरों के खिलाड़ी 14 को होस्ट करने के लिए उन्होंने हर एपिसोड के लिए 70-80 लाख रुपये लिए थे.

प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरीChild Mental Health : बच्चे हो रहे हैं दबंग, रेप और आत्महत्या करने में भी नहीं करते संकोच, जानिए क्या है वजह

रोहित शेट्टी के पास हैं ये लग्जरी कारें

रोहित शेट्टी मुंबई में एक 10 मंजिला घर में रहते हैं. उनके पास मासेराटी ग्रैन टूरिज्मो कार है, जिसकी कीमत 2.25 करोड़, लेम्बोर्गिनी उरुस जिसकी कीमत 3.10 करोड़, BMX X6 स्पोर्ट जिसकी कीमत 2.11 करोड़, फोर्ड मस्टैंग जी जिसकी कीमत 74.51 लाख रुपये है.

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola