Ramayana में भरत का किरदार निभाने पर आदिनाथ कोठारे ने तोड़ी चुप्पी, कहा- मैंने स्क्रिप्ट सुनी तो मैं दंग रह गया
Published by : Ashish Lata Updated At : 25 Jul 2025 11:16 AM
Adinath Kothare Confirms Playing Bharat In Ramayana
Ramayana: रणबीर कपूर, साई पल्लवी और सुपरस्टार यश स्टारर रामायण: द इंट्रोडक्शन दिवाली 2026 पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी. हाल ही में मूवी का टाइटल अनाउंसमेंट टीजर जारी किया गया था. जिसने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी. अब आदिनाथ कोठारे ने कंफर्म किया कि वह फिल्म में भरत का किरदार निभाएंगे.
Ramayana: रामायण: द इंट्रोडक्शन के टाइटल अनाउंसमेंट टीजर ने सोशल मीडिया पर नेटजिन्स के बीच हलचल पैदा कर दी थी. फैंस राम के रूप में रणबीर कपूर, रावण के रूप में यश और सीता के रूप में साई पल्लवी को देखने के लिए काफी एक्साइटेड हो गए. नमित मल्होत्रा की ओर से निर्मित इस फ्रैंचाइजी का पहला पार्ट दिवाली 2026 पर रिलीज होगा और दूसरा यानी लास्ट पार्ट दिवाली 2027 को दस्तक देगा. इसी बीच एक्टर आदिनाथ कोठारे ने कंफर्म किया कि वह फिल्म में भरत का किरदार निभाएंगे.
नितेश तिवारी की रामायण में भरत का किरदार निभाएंगे आदिनाथ कोठारे
आदिनाथ कोठारे नितेश तिवारी की रामायण का हिस्सा बनकर काफी एक्साइटेड हैं. उन्होंने कहा कि यह फिल्म भारतीय सिनेमा की अब तक की सबसे बड़ी परियोजनाओं में से एक है. आदिनाथ ने बॉलीवुड हंगामा संग बात करते हुए कहा, “यह एक आशीर्वाद है. यह भारतीय धरती पर बनी सबसे बड़ी फिल्म है. इसका हिस्सा बनने के लिए, मैं मुकेश छाबड़ा का सचमुच आभारी हूं. उन्होंने ही मुझे कास्ट किया और नितेश सर ने भी मुझे भरत के किरदार के लिए चुना. नमित मल्होत्रा सर ने मुझ पर विश्वास किया और मुझे इतनी बड़ी जिम्मेदारी सौंपी.”
आदिनाथ कोठारे ने मेकर्स की जमकर तारीफ की
रामायण के मेकर्स की तारीफ करते हुए एक्टर ने बताया, “वे अपने विजन को लेकर शुरुआत से ही काफी क्लियर थे. उन्होंने इस प्रोजेक्ट के प्री-प्रोडक्शन में लगभग 10 साल लगाए हैं. नितेश सर ने 2016 या 17 के आसपास रामायण की स्टोरीलाइन लिखने का सफर शुरू किया था. साथ ही, नमित सर वीएफएक्स पर काम कर रहे थे. मुझे लगता है कि प्री-प्रोडक्शन लॉकडाउन से पहले ही शुरू हो गया था.”
स्क्रिप्ट को लेकर क्या बोले आदिनाथ कोठारे
रामायण की स्क्रिप्ट को लेकर बात करते हुए आदिनाथ ने कहा, “जब मैंने स्क्रिप्ट सुनी तो मैं दंग रह गया. अब, परफॉर्मेंस, निर्माण मूल्य, वीएफएक्स और बारीकियां, ये सब तो सोने पर सुहागा है. सच कहूं तो यह अब तक पढ़ी गई सबसे बेहतरीन स्क्रिप्ट्स में से एक है.” आदिनाथ एक राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म निर्माता और अभिनेता हैं, जो मुख्य रूप से मराठी सिनेमा में काम करते हैं. हाल ही में उन्हें द रॉयल्स में देखा गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










