हजारीबाग: खजांची तालाब में डूबे युवक का 16 घंटे बाद भी नहीं चला पता

विधायक प्रदीप प्रसाद पहुंचे घटनास्थल पर
Hazaribagh News: खजांची तालाब में नहाने गए युवक का 16 घंटे बाद भी पता नहीं चल सका है. विधायक प्रदीप प्रसाद ने मौके पर पहुंचकर जल्द रेस्क्यू अभियान तेज करने का निर्देश दिया. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.
हजारीबाग से शंकर प्रसाद की रिपोर्ट
Hazaribagh News: झारखंड के हजारीबाग शहर के खजांची तालाब में डूबे युवक को 16 घंटा बाद भी नहीं निकला जा सका. युवक को बाहर निकालने के लिए सदर पुलिस, नगर निगम और स्थानीय लोगों द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहा है, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी. शनिवार को नगर निगम ने चौपारण के चेया गांव के गोताखोरों को बुलाया है.
घटनास्थल पर भीड़ जमा
घटना की सूचना पर हजारीबाग सदर विधायक प्रदीप प्रसाद खजांची तालाब पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी ली. उन्होंने जिला प्रशासन से खजांची तालाब के पानी में डूबे युवक को जल्द से जल्द बाहर निकालने के लिए कहा है. वहीं जिला प्रशासन की ओर से एनडीआरफ टीम बुलाने के लिए पत्र लिखा है. शनिवार की सुबह से ही खजांची तालाब में काफी भीड़ जमा हो गई है.
नहाने के दौरान हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम करीब 5 बजे खजांची तालाब में दो युवक नहाने के लिए गए थे. नहाने के क्रम में एक युवक पानी के अंदर डूब गया जबकि दूसरा युवा किसी तरह अपना जान बचाकर तालाब से बाहर निकला. तालाब में न्यू एरिया के कमांडो वर्मा और कानी बाजार मोहल्ला के राजा सिंह तालाब में नहाने के लिए गया था. इसमें राजा सिंह बाहर निकल गया वहीं कमांडो वर्मा तालाब के पानी के अंदर डूब गया.
यह भी पढ़ें: जनता लाइन में और पूंजीपति फायदे में, JMM महासचिव विनादे पांडेय ने भाजपा पर बोला हमला
यह भी पढ़ें: Hazaribagh: 24 घंटे में 4 मौत पर शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज में हंगामा, डीसी ने बैठाई जांच कमिटी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By श्वेता वैद्य
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.
झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










