Raid 2 Trailer: अजय देवगन की फिल्म का धांसू ट्रेलर आउट, फैंस बोले- अमय का ये चक्रव्यू ब्लॉकबस्टर…
Published by : Ashish Lata Updated At : 08 Apr 2025 2:12 PM
Raid 2 Trailer
Raid 2 Trailer: अजय देवगन और रितेश देशमुख स्टारर फिल्म रेड 2 का धांसू ट्रेलर जारी कर दिया गया है. इसमें अजय के ईमानदार अधिकारी और रितेश के भ्रष्ट राजनीतिज्ञ के बीच बढ़ते तनाव को दिखाया गया है. ट्रेलर में याद दिलाया गया है कि कैसे अमय ने एक बार फिर रामेश्वर सिंह के घर पर छापा मारा था और एक मंदिर में छिपे काले धन का भंडाफोड़ किया था. हालांकि सिंह अब सलाखों के पीछे है, लेकिन अमय अब एक शक्तिशाली राजनीतिज्ञ के घर को निशाना बनाते हुए अपनी 75वीं छापेमारी शुरू कर रहा है.
Raid 2 Trailer: अजय देवगन और रितेश देशमुख की राजनीतिक थ्रिलर रेड 2, 1 मई 2025 को मजदूर दिवस के अवसर पर रिलीज होने के लिए तैयार है. साल 2018 की एक्शन सीक्वल में आईआरएस अधिकारी अमय पटनायक की भूमिका फिर से देखने को मिलेगी, जबकि रितेश देशमुख विलेन की भूमिका निभाएंगे. आज मेकर्स ने धांसू ट्रेलर जारी कर दिया है. जिसमें सस्पेंस और जबरदस्त एक्शन देखने को मिल रहा है.
रेड का धांसू ट्रेलर आउट
ट्रेलर में अजय देवगन रितेश देशमुख के घर पर छापा मारते नजर आ रहे हैं, जो एक भ्रष्ट राजनेता दादा मनोहर भाई की भूमिका निभा रहे हैं. दोनों के बीच तीखी झड़प देखने को मिल रही है. मामला तब और दिलचस्प बनता है, जब पता चलता है कि मनोहर, रामेश्वर सिंह के भतीजे हैं. सिंघम अभिनेता इस फिल्म में अपनी 75वीं छापेमारी करते नजर आएंगे. मूवी का एक डायलॉग काफी धांसू है, जिसमें अजय कहते हैं, ”चक्रव्यू में फसोगे तो गुस्सा आएगा ही.” तब रितेश कहते हैं,” ये पांडव कब से चक्रव्यू रचने लगे.” फिर एक्टर कहते हैं, ”मैंने कब कहा कि मैं पांडव हूं, मैं पूरी महाभारत हूं.” एक फैन ने लिखा, ”चक्रव्यू रच चूका है! त्यार हो जाओ.”
रेड 2 के बारे में
ब्लॉकबस्टर सीक्वल में वाणी कपूर, सौरभ शुक्ला, रजत कपूर, सौरभ शुक्ला, सुप्रिया पाठक, अमित सियाल जैसे सितारे हैं. रेड 2 का निर्माण भूषण कुमार, कुमार मंगत पाठक, अभिषेक पाठक और कृष्ण कुमार ने किया है. फिल्म गुलशन कुमार और टी-सीरीज की ओर से प्रस्तुत की गई है और यह पैनोरमा स्टूडियोज का प्रोडक्शन है. राज कुमार गुप्ता की ओर से निर्देशित यह फिल्म 1 मई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.
अजय देवगन इस फिल्म में आएंगे नजर
वर्कफ्रंट की बात करें तो अजय देवगन रकुल प्रीत के साथ ‘दे दे प्यार दे 2’ में नजर आएंगे. अजय बतौर डायरेक्टर भी वापसी करेंगे. एक्टर ने मृणाल ठाकुर के साथ ‘सन ऑफ सरदार 2’ की शूटिंग भी शुरू कर दी है. उन्हें आखिरी बार सिंघम अगेन में देखा गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं, इनके पास पत्रकारिता एवं डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में 8 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर एवं एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं, जहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर काम करती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म आशीष लता की सबसे पसंदीदा बीट्स में से एक है. फिल्मों, टीवी शोज, ओटीटी कंटेंट और सेलिब्रिटी वर्ल्ड की हर छोटी-बड़ी अपडेट पर उनकी खास नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो पाठकों को जानकारी देने के साथ-साथ उन्हें अंत तक जुड़े रहने के लिए भी प्रेरित करता है. बदलते डिजिटल ट्रेंड्स, ऑडियंस बिहेवियर और सर्च पैटर्न को समझते हुए वह ऐसा कंटेंट तैयार करती हैं, जो न सिर्फ जानकारीपूर्ण और भरोसेमंद हो, बल्कि पाठकों के लिए आसान, एंगेजिंग और पढ़ने लायक भी हो. SEO और रीडर-फर्स्ट अप्रोच के साथ उनका फोकस हमेशा उन खबरों पर रहता है जो लोगों के लिए सबसे ज्यादा मायने रखती हैं. अपने पत्रकारिता सफर में आशीष लता ने सिर्फ एंटरटेनमेंट ही नहीं, बल्कि देश-दुनिया और अलग-अलग राज्यों से जुड़ी बड़ी खबरों को भी करीब से कवर किया है. पत्रकारिता की शुरुआत आशीष लता ने प्लस न्यूज से की, जहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. ग्राउंड जर्नलिज्म का यह अनुभव आज भी उनके कंटेंट को गहराई, विश्वसनीयता और तथ्यपरक दृष्टिकोण प्रदान करता है. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में विभिन्न भूमिकाओं में कार्य किया. आशीष लता की पत्रकारिता की नींव मजबूत शैक्षणिक बैकग्राउंड और ऑन-ग्राउंड अनुभव पर आधारित है. उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. अकादमिक सीख और न्यूजरूम के वास्तविक अनुभव का यही मेल उन्हें खबरों को गहराई से समझने और आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करता है. फैक्ट-आधारित रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws+1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसके कारण उनका कंटेंट विश्वसनीय, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया. इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










