Mawra Hocane: शादी के बंधन में बंधी 'सनम तेरी कसम' फेम मावरा हुसैन, पति अमीर संग किया रोमांटिक पोज

Edited by Sheetal Choubey
Updated:
विज्ञापन

Mawra Hocane and Ameer Gilani

Mawra Hocane: पॉपुलर पाकिस्तानी एक्ट्रेस मावरा हुसैन ने बीते दिन 5 फरवरी, 2025 को अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड अमीर गिलानी से शादी की है. इसकी जानकारी उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर कर साझा की है.

विज्ञापन

Mawra Hocane: ‘सनम तेरी कसम’ फेम पाकिस्तानी एक्ट्रेस मावरा हुसैन अब शादी के बंधन में बंध चुकी हैं. उन्होंने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड अमीर गिलानी के साथ अपने नए जीवन की शुरुआत कर दी है. एक्ट्रेस ने शादी की तस्वीरें अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर शेयर की है, जिसमें वह अमीर के साथ रोमांटिक पोज देते हुए नजर आई हैं. इन तस्वीरों पर बॉलीवुड सेलेब्स समेत फैंस ने खूब लुटाया है.

यहां देखें खूबसूरत तस्वीरें-

‘मावरा अमीर हो गई’ हैशटैग ने खींचा ध्यान

मशहूर पाकिस्तानी एक्ट्रेस मावरा हुसैन बीते दिन 5 फरवरी, 2025 को अपने लंबे समय के ब्वॉयफ्रेंड अमीर गिलानी से निकाह किया. इस खास पल की तस्वीरें उन्होंन अपने आधिकारिक सोशल मीडिया इंस्टाग्राम हैंडल पर एक स्पेशल नोट के साथ साझा किया. उन्होंने इन तस्वीरों के नीचे कैप्शन में लिखा, ‘अराजकता के बीच, मैंने तुम्हें पा लिया. बिस्मिल्लाह.’ इसके साथ ही उन्होंने MawraAmeerHoGayi का हैशटेग भी लिखा, जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा.

एक साथ कर चुके हैं स्क्रीन शेयर

मावरा और अमीर रियल लाइफ पार्टनर बनने से पहले रील लाइफ में भी काम कर चुके हैं. उन्होंने साल 2020 में ‘सबात’ नाम के सीरियल में एक साथ स्क्रीन शेयर किया था. इसके बाद वह साल 2023 में पाकिस्तानी ड्रामा ‘नीम’ में एक साथ दिखे थे. इस ड्रामा में उनकी जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया था.

सनम तेरी कसम री-रिलीज

मावरा हुसैन हर्षवर्धन राणे की फिल्म ‘सनम तेरी कसम’ 7 फरवरी, 2025 को एक बार फिर प्यार लाने सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म का निर्देशन राधिका राव और विनय साप्रू ने किया है.

यह भी पढ़े: OTT Release This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर आएगा एंटरटेनमेंट का सैलाब, स्ट्रीम होगी धांसू फिल्में-सीरीज

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola