Kesari Chapter 2 इस दिन सिनेमाघरों में होगी रिलीज, अक्षय कुमार संग ये स्टार्स आएंगे नजर, कहानी होगी जबरदस्त
Published by : Ashish Lata Updated At : 22 Mar 2025 12:40 PM
Kesari Chapter 2 Release Date
Kesari Chapter 2 Release Date: अक्षय कुमार ने ऑफिशियल तौर पर केसरी 2 की रिलीज डेट अनाउंस की. उन्होंने सीक्वल की झलक दिखाते हुए एक प्रमोशनल वीडियो शेयर किया. जिसमें लिखा है, "साहस में रंगी क्रांति. केसरी चैप्टर 2."
Kesari Chapter 2 Release Date: फिल्म निर्माता करण जौहर ने ऑफिशियल तौर पर केसरी चैप्टर 2 के टीजर और नई रिलीज डेट अनाउंस कर दी है. फिल्म के लिए अक्षय कुमार, अनन्या पांडे और आर. माधवन एक साथ आ रहे हैं. टीजर 24 मार्च को रिलीज किया जाएगा. वहीं यह मूवी 18 अप्रैल, 2025 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में आएगी. करण ने इंस्टाग्राम पर न्यूज शेयर करते हुए लिखा, “कुछ लड़ाइयां हथियारों से नहीं लड़ी जाती… #केसरीचैप्टर 2 दुनिया भर के सिनेमाघरों में.”
केसरी चैप्टर 2 में होंगे ये बेहतरीन कलाकार
केसरी चैप्टर 2 में अक्षय कुमार, अनन्या पांडे और आर माधवन जैसे कई बेहतरीन कलाकार हैं. यह फिल्म रघु पालत और पुष्पा पालत की किताब ‘द केस दैट शुक द एम्पायर’ पर आधारित है. फिल्म सी शंकरन नायर के जीवन पर आधारित है, जो एक बैरिस्टर थे, जिन्होंने जलियांवाला बाग हत्याकांड के पीछे की सच्चाई को उजागर करने के लिए ब्रिटिश राज के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी. रघु पालत सी शंकरन नायर के परपोते हैं और कहानी भारतीय इतिहास के इस महत्वपूर्ण अध्याय में गहराई से उतरती है.
केसरी चैप्टर 2 की रिलीज डेट पर क्या बोले फैंस
केसरी चैप्टर 2 की रिलीज डेट सुनकर फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हो गए. एक यूजर ने लिखा, ”वाह क्या बात है फिर से कुछ नया और बेहतरीन देखने को मिलेगा.” एक दूसरे यूजर ने लिखा, ”गुरु जी टीजर का इंतजार नहीं हो रहा है… जबरदस्त कहानी होगी.” एक अन्य यूजर ने लिखा, ”अब होगा जबरदस्त कमबैक.. मजा ही आने वाला है.”
केसरी चैप्टर 2 के बारे में
मूल रूप से केसरी चैप्टर 2, 14 मार्च, 2025 को रिलीज होने वाली थी. हालांकि अब मेकर्स ने इसे 18 अप्रैल, 2025 तक के लिए टाल दिया गया है. धर्मा प्रोडक्शंस, लियो मीडिया कलेक्टिव और केप ऑफ गुड फिल्म्स की ओर से निर्मित, केसरी चैप्टर 2 का निर्देशन करण सिंह त्यागी ने किया है. साल 2019 में आई केसरी ने 21 मार्च को अपनी रिलीज के छह साल पूरे किए. इस मूवी ने ब्रिटिश भारतीय सेना के 21 सिख सैनिकों की वीरता की कहानी बताई, जिन्होंने 1897 में 10,000 अफगान आदिवासियों के खिलाफ सारागढ़ी का बचाव किया था.
यह भी पढ़ें- Salaar Re-Release Box Office Collection: सालार ने ओपनिंड डे पर कमाए इतने करोड़, तोड़ा तुम्बाड का रिकॉर्ड
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










