Chand Mera Dil: बॉक्स ऑफिस पर भीड़ जुटाने की तैयारी, पहले दिन इतने सस्ते मिलेंगे टिकट

Updated:
विज्ञापन

अनन्या पांडे और लक्ष्य, फोटो- इंस्टाग्राम

Chand Mera Dil: अनन्या पांडे और लक्ष्य की फिल्म ‘चांद मेरा दिल’ 22 मई को रिलीज होने जा रही है. फिल्म की रिलीज से पहले धर्मा प्रोडक्शंस ने बड़ा कदम उठाया है. आइए आपको इस बारे में बताते हैं.

विज्ञापन

Chand Mera Dil: अनन्या पांडे और लक्ष्य स्टारर फिल्म ‘चांद मेरा दिल’ 22 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. रिलीज से पहले फिल्म को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है. बताया जा रहा है कि धर्मा प्रोडक्शंस ने ज्यादा से ज्यादा दर्शकों को थिएटर तक लाने के लिए टिकट की कीमतों को कम रखने का फैसला लिया है.

विज्ञापन

रिलीज के दिन सस्ते होंगे टिकट

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, धर्मा प्रोडक्शंस ने सिनेमाघरों को निर्देश दिया है कि फिल्म के टिकट बेहद किफायती दाम पर बेचे जाएं. रिपोर्ट में सूत्र के हवाले से कहा गया है, “‘चांद मेरा दिल’ धर्मा प्रोडक्शंस की फिल्म है और वही इसे डिस्ट्रीब्यूट भी कर रहे हैं. सिनेमाघरों को बताया गया है कि रिलीज के दिन टिकट की कीमत काफी कम रखी जाए. इसी वजह से 22 मई शुक्रवार को शाम 5 बजे से पहले के सभी शोज के टिकट सिर्फ 149 रुपये में मिलेंगे. वहीं शाम 5 बजे के बाद टिकट की कीमत 199 रुपये होगी.”

सूत्र ने आगे बताया, “यह ऑफर सिर्फ रिलीज वाले दिन ही लागू रहेगा. शनिवार और रविवार को थिएटर सामान्य वीकेंड रेट्स पर टिकट बेचेंगे. साथ ही 149 और 199 रुपये वाले टिकट सिर्फ रेगुलर सीट्स के लिए होंगे. यह ऑफर रिक्लाइनर, लग्जरी स्क्रीन और प्रीमियम क्लास पर लागू नहीं होगा.”

युवाओं को थिएटर तक लाने की तैयारी

सूत्र के मुताबिक, “‘चांद मेरा दिल’ खास तौर पर यंग ऑडियंस और कॉलेज स्टूडेंट्स को ध्यान में रखकर बनाई गई है. ऐसे में यह ऑफर उन्हें थिएर तक खींच सकता है. थिएटर मालिकों को उम्मीद है कि 25 साल से कम उम्र के दर्शक बड़ी संख्या में फिल्म देखने पहुंचेंगे. ऐसा माहौल पिछली साल रिलीज हुई सुपरहिट फिल्म ‘सैयारा’ के दौरान देखने को मिला था.”

यह भी पढ़ें- Pati Patni Aur Woh Do Collection Day 1: फिल्म की धीमी ओपनिंग, पहले दिन कार्तिक आर्यन से मात खा गए आयुष्मान

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola