Salaar Re-Release Box Office Collection: सालार ने ओपनिंड डे पर कमाए इतने करोड़, तोड़ा तुम्बाड का रिकॉर्ड
Published by : Ashish Lata Updated At : 21 Mar 2025 1:04 PM
Salaar Re-Release Box Office Collection
Salaar Re-Release Box Office Collection: प्रभास की सालार: पार्ट 1- सीजफायर सिनेमाघरों में फिर से रिलीज हो चुकी है. मूवी ने पहले दिन ही 1.72 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. इसने तुम्बाड को पीछे छोड़ दिया है.
Salaar Re-Release Box Office Collection: प्रभास की सालार: पार्ट 1- सीजफायर जब दिसंबर 2023 में रिलीज हुई थी, तब यह एक बड़ी हिट थी. इसने 100 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया था. बाद में इसने ओटीटी पर दस्तक दी और सभी भाषाओं में सबसे ज्यादा देखी जाने वाली फिल्मों में से एक बन गई है और इसी वजह से निर्माताओं ने 21 मार्च को फिर से इसे सिनेमाघरों में रिलीज करने का फैसला किया. एक्शन थ्रिलर को दर्शकों से अच्छा रिसपांस मिल रहा है.
सालार ने तोड़ा तुम्बाड का री-रिलीज रिकॉर्ड
प्रभास की सालार ने सोहम शाह की तुम्बाड के री-रिलीज रिकॉर्ड को तोड़ दिया है. ट्रैक बीओ के अनुसार, फिल्म ने दक्षिणी राज्यों में 1.72 करोड़ रुपये के टिकट बेचे हैं, जबकि तुम्बाड ने 1.6 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होने के बावजूद, सालार दर्शकों को सिनेमाघरों में वापस लाने में कामयाब रही है. मूवी ने 33.55 प्रतिशत की ऑक्यूपेंसी दर्ज की है और इसके री-रिलीज के दिन लगभग 1,35,228 टिकट बेचे.
सनम तेरी कसम के री-रिलीज रिकॉर्ड को नहीं तोड़ पाई है सालार
हालांकि, सालार अभी भी सनम तेरी कसम से पीछे है, जो भारत में सबसे ज्यादा ओपनिंग वाली री-रिलीज बनी हुई है. हर्षवर्धन राणे और मावरा होकेन स्टारर इस फिल्म का जबरदस्त क्रेज था. इसने पहले दिन 4.25 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की. प्रशांत नील की ओर से निर्देशित फिल्म में पृथ्वीराज सुकुमारन और श्रुति हासन भी हैं. यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या सलार आने वाले दिनों में गति पकड़ पाती है और सनम तेरी कसम के लाइफटाइम कलेक्शन को तोड़ पाती है.
यह भी पढ़ें- Salaar Re Release Collection: प्रभास की सालार ओपनिंग डे पर मचाएगी गदर, री-रिलीज से बॉक्स ऑफिस पर रचेगी इतिहास
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










