Salaar Re Release Collection: प्रभास की सालार ओपनिंग डे पर मचाएगी गदर, री-रिलीज से बॉक्स ऑफिस पर रचेगी इतिहास
Published by : Ashish Lata Updated At : 20 Mar 2025 4:01 PM
Salaar Re Release Collection
Salaar Re Release Collection: प्रभास और पृथ्वीराज सुकुमारन स्टारर एक्शन से भरपूर थ्रिलर सालार: पार्ट 1 - सीजफायर 21 मार्च को फिर से सिनेमाघरों में धूम मचाएगी. एडवांस बुकिंग में अब तक इसने काफी कमाई कर ली है.
Salaar Re Release Collection: साउथ सुपरस्टार प्रभास और पृथ्वीराज सुकुमारन स्टारर तेलुगु एक्शन ड्रामा सालार: पार्ट 1-सीजफायर 21 मार्च 2025 को सिनेमाघरों में फिर से रिलीज होने के लिए तैयार है. दर्शक बड़े पर्दे पर एक्शन से भरपूर फिल्म को देखने के लिए बेताब है. इसलिए तो एडवांस बुकिंग शुरू होते ही धड़ाधड़ टिकटे बिक रही है. सैकनिक की रिपोर्ट के अनुसार, मूवी ने पहले ही दिन एडवांस बुकिंग में 1 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. उम्मीद है कि मूवी अपने बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन के साथ एक बार फिर इतिहास रच देगी
सालार री-रिलीज में रचेगी इतिहास
सलार: पार्ट 1 – सीजफायर की री-रिलीज के लिए एडवांस बुकिंग 13 मार्च को शुरू हुई. सिर्फ पांच दिनों में, फिल्म ने BookMyShow पर 55,000 से ज्यादा टिकट बेचे हैं. अब तक इसकी कमाई 1 करोड़ से ज्यादा की हो गई है. जैसे-जैसे री-रिलीज की तारीख नजदीक आ रही है, सैकनिक का अनुमान है कि मूवी भारतीय बॉक्स ऑफिस पर सबसे बड़ी री-रिलीज ओपनर के रूप में उभरने के लिए तैयार है.
प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: ट्रेंड या कॉपी-पेस्ट, साउथ इंडियन फिल्मों के रीमेक्स से बॉलीवुड में क्या हो रहे हैं बड़े बदलाव?
सालार के बारे में
सालार प्रशांत नील की ओर से निर्देशित साल 2023 की भारतीय तेलुगु भाषा की एक्शन ड्रामा फिल्म है. इसमें प्रभास, पृथ्वीराज सुकुमारन और श्रुति हासन मुख्य भूमिका में हैं. फिल्म देवा की कहानी पर आधारित है, जो असम के तिनसुकिया के सुदूर गांव में अपनी मां के साथ एक कोयला खदान के पास रहता है. देवा को हिंसा से बचाने के लिए वे एक जगह से दूसरी जगह जाते रहते हैं. देवा गांव में मैकेनिक का काम करता है और अपना खुद का काम करता है, लेकिन उसकी जिंदगी तब उलट जाती है जब आद्या को शरणार्थी के रूप में लाया जाता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










