यश की ‘टॉक्सिक’ को लेकर तारा सुतारिया का खुलासा, बोलीं- दर्शकों ने पहले कभी ऐसा नहीं देखा होगा

Updated:
विज्ञापन
Toxic release date

यश और तारा सुतारिया, फोटो- इंस्टाग्राम

Toxic: तारा सुतारिया ने फिल्म ‘टॉक्सिक’ को लेकर कई बड़े खुलासे किए. तारा ने फिल्म को बेहद अलग और दमदार बताया. साथ ही यश के साथ काम करने का अनुभव भी साझा किया.

विज्ञापन

Toxic: बॉलीवुड एक्ट्रेस तारा सुतारिया इन दिनों कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 में अपने ग्लैमरस अंदाज को लेकर चर्चा में हैं. इसी दौरान उन्होंने अपनी आगामी फिल्म ‘टॉक्सिक’ को लेकर कई दिलचस्प बातें शेयर की. इस फिल्म में उनके साथ साउथ सुपरस्टार यश नजर आने वाले हैं. द हॉलीवुड रिपोर्टर से बातचीत के दौरान तारा ने फिल्म की कहानी, अपने किरदार और यश के साथ काम करने के अनुभव को लेकर खुलकर बात की.

‘टॉक्सिक’ में दिखेंगी दमदार महिलाएं

तारा सुतारिया फिल्म में ‘रेबेका’ नाम का किरदार निभा रही हैं. तारा ने कहा, “हम सभी अलग-अलग उम्र और करियर के पड़ाव पर हैं, लेकिन हर सीन को साथ मिलकर सेलिब्रेट करना बेहद खास अनुभव रहा. फिल्म की महिलाएं शानदार और बेखौफ हैं. जब भी हम साथ शूट करते थे, मैं बस उन्हें देखकर सीखती रहती थी क्योंकि ऐसा मौका बहुत कम मिलता है.” तारा ने कहा, “ग्लोबल लेवल पर यह फिल्म लोगों के लिए पूरी तरह अलग अनुभव होगी. दर्शकों ने शायद पहले कभी ऐसा कुछ नहीं देखा होगा। फिल्म में महिलाओं की ताकत, निडरता, साहस और अलग पहचान को बहुत खूबसूरती से दिखाया गया है.”

यश के साथ काम करने पर क्या बोलीं तारा?

तारा सुतारिया ने ‘केजीएफ’ स्टार यश के साथ काम करने को लेकर कहा, “यश एक शानदार को-स्टार और इंसान हैं. मैं हमेशा ऐसे सेट्स पर काम करना चाहती हूं जहां ईमानदारी, मकसद और स्पष्ट सोच हो. गीतू मोहनदास और यश दोनों के साथ हमें वही माहौल मिला. एक महिला निर्देशक के नेतृत्व में काम करना वाकई बहुत अलग अनुभव होता है.”

फिल्म की रिलीज डेट टली

‘टॉक्सिक’ को गीतू मोहनदास ने लिखा और निर्देशित किया है. फिल्म में यश और तारा सुतारिया के अलावा कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी, नयनतारा और रुक्मिणी वसंत भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगी. फिल्म के निर्माताओं ने घोषणा की थी कि ‘टॉक्सिक’ अब 4 जून 2026 को रिलीज नहीं होगी. फिल्म की नई रिलीज डेट अभी सामने नहीं आई है.

यह भी पढ़ें- Pati Patni Aur Woh Do Collection Day 1: फिल्म की धीमी ओपनिंग, पहले दिन कार्तिक आर्यन से मात खा गए आयुष्मान

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

मेरा नाम दिव्या केशरी है. मैं प्रभातखबर.कॉम में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं. पिछले 5 साल से ज्यादा वक्त से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं. मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है. मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं. लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है- बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं. ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola