Hera Pheri 3 का टीजर IPL फाइनल से पहले मचाएगा धमाल, सुनील शेट्टी बोले- शूट करने में…
Published by : Ashish Lata Updated At : 07 May 2025 6:41 PM
Hera Pheri 3 starcast fees
Hera Pheri 3: अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल स्टारर हेरा फेरी 3 की रिलीज का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. सीक्वल में हंसी और एंटरटेनमेंट का डबल डोज मिलने वाला है. अब श्याम यानी सुनील शेट्टी ने बताया कि मोस्ट अवेटेड मूवी का धमाकेदार टीजर कब तक रिलीज किया जाएगा.
Hera Pheri 3: ‘हेरा फेरी 3’ ऑफिशियल तौर पर अनाउंस होने के बाद से ही चर्चा का विषय बना हुआ है. इस लोकप्रिय कॉमेडी फ्रैंचाइज की तीसरी किस्त को लेकर दर्शकों में गजब की उत्सुकता है. फैंस सुनील शेट्टी, अक्षय कुमार और परेश रावल की वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. वह जानना चाहते हैं कि सीक्वल में क्या कुछ नया देखने को मिलने वाला है और राजू, श्याम और बाबूराव की क्लासिक तिकड़ी क्या धमाल मचाएगी. अब सुनील शेट्टी ने बताया कि मोस्ट अवेटे मूवी का टीजर कब तक आएगा.
कब आएगा हेरा फेरी 3 का टीजर
सुनील शेट्टी ने अमर उजाला के साथ हाल ही में एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि उन्होंने आखिरकार हेरा फेरी 3 की शूटिंग शुरू कर दी है और टीजर पहले ही फिल्माया जा चुका है. केसरी वीर अभिनेता ने कहा कि आईपीएल 2025 के फाइनल से पहले टीजर को धांसू अंदाज में रिलीज किया जाएगा. एक्टर ने कहा, “हमने कॉमेडी फिल्म की अभी शूटिंग शुरू की है और टीजर शूट कर लिया है. मुझे लगता है कि इसे आईपीएल के आसपास रिलीज किए जाने की उम्मीद है.”
राजू, श्याम और बाबूराव की केमिस्ट्री को दर्शकों ने किया पसंद
दर्शकों को फिल्म में राजू, श्याम और बाबूराव की केमिस्ट्री और कॉमिक टाइमिंग बहुत पसंद आई है. इसलिए तो हेरा फेरी फ्रैंचाइज को भारतीय सिनेमा में एक कल्ट क्लासिक बना दिया है. पहली फिल्म, हेरा फेरी साल 2000 में रिलीज हुई थी. इसकी सफलता के बाद अगली कड़ी फिर हेरा फेरी साल 2006 में आई. इसने भी कॉमेडी सीन्स और मजेदार डायलॉग्स से दर्शकों को तुरंत दीवाना बना दिया.
सुनील शेट्टी, अक्षय और परेश संग शूट करके हैं काफी खुश
सुनील शेट्टी ने तिकड़ी पर बात करते हुए कहा, “जब हम तीनों साथ होते हैं, तो यह मस्ती से भरपूर होता है. ईमानदारी से, कहूं तो हमें साथ शूट करने में काफी मजा आता है, लेकिन कलाकार और क्र इस प्रोजेक्ट को बेस्ट बनाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं, जैसा उन्होंने दो दशक से पहले किया था. हेरा फेरी 3 के निर्देशक के रूप में प्रियदर्शन की वापसी ने इस रोमांच को और बढ़ा दिया है. प्रियदर्शन ने स्वीकार किया है कि फ्रैंचाइज का तीसरा भाग बनाना आसान नहीं है, लेकिन दर्शकों को 10 गुना मजा आने वाला है.
यह भी पढ़ें- Jaat की तूफानी कमाई, सनी देओल ने तोड़े कई रिकॉर्ड, लेकिन इन ब्लॉकबस्टर से रह गई पीछे
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










