Elvish Yadav और सिंगर फाजिलपुरिया के खिलाप ED का सख्त एक्शन, इस वजह से जब्त हुई करोड़ो की प्रॉपर्टी

Edited by Sheetal Choubey
Updated:
विज्ञापन

Elvish Yadav और हरयाणवी गायक फाजिलपुरिया को हरियाणा और यूपी की प्रॉपर्टी ED ने मनी लांड्रिंग के केस में जब्त कर लिया है. बिग बॉस ओटीटी 2 विनर एल्विश यादव पर नोएडा पुलिस ने नार्कोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) अधिनियम जैसे कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था.

विज्ञापन

Elvish Yadav: मशहूर यूट्यूब एल्विश यादव और सिंगर फाजिलपुरिया के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने सख्त एक्शन लिया है. ED ने मनी लॉन्ड्रिंग केस के आरोप में दोनों की हरियाणा और यूपी की संपत्ति जब्त कर ली है. इसकी जानकारी गुरुवार को पीटीआई के जरिए मिली है.

आधिकारिक सूत्रों ने जानकारी दी कि धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत एक आखरी आदेश जारी किया गया है. ईडी ने एल्विश यादव से रेव पार्टियों में मनोरंजन के लिए सांप के जहर के इस्तेमाल और उससे संबंधित वित्तीय लेनदेन के मामले में पूछताछ की है. हरियाणा के जाने माने गायक राहुल यादव उर्फ राहुल फाजिलपुरिया से भी ईडी ने इसी मामले में पूछताछ की है.

एल्विश यादव पर लगने वो धाराए

बिग बॉस ओटीटी 2 विनर एल्विश यादव पर नोएडा पुलिस ने नार्कोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) अधिनियम, वन्यजीव संरक्षण अधिनियम और भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) जैसे कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था.

Also Read: Elvish Yadav: एल्विश यादव की कमाई और संपत्ति पर ईडी की नजर, 7 घंटे की पूछताछ में कई बार असहज हुआ

Also Read: Elvish Yadav: मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी के सामने पेश हुए एल्विश यादव, बोले- बार बार एक चीज…

क्या है पूरा मामला?

यह मामला पिछले साल नवंबर का है, जब पशु अधिकारों के लिए काम करने वाले एनजीओ पीपुल फॉर एनिमल्स (पीएफए) के प्रतिनिधि ने 3 नवंबर को नोएडा के सेक्टर 49 पुलिस स्टेशन में एक एफआईआर दर्ज कराई थी. जिसेक तहत पार्टियों में मनोरंजन के लिए सांप के जहर का संदिग्ध इस्तेमाल किया गया था. जिसके तहत 6 लोगों का नाम सामने आया था. इनमें एल्विश यादव का नाम भी शामिल था. इनके अलावा बाकी के 5 आरोपियों व सपेरों को नवंबर में गिरफ्तार किया गया था. इसके कुछ वक्त बाद उन्हें एक स्थानीय अदालत ने जमानत दे दी थी. वहीं, एल्विश यादव को नोएडा पुलिस ने 17 मार्च को गिरफ्तार किया था.

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola