दीपिका पादुकोण ने क्यूट अंदाज में अनाउंस की प्रेग्नेंसी, रणवीर संग दूसरे बच्चे का इंतजार

Updated:
विज्ञापन
Deepika Padukone Pregnant

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह, फोटो- इंस्टाग्राम

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने सोशल मीडिया पर अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की घोषणा की है. सोशल मीडिया पर यह खबर तेजी से वायरल हो रही है और कपल को ढेरों शुभकामनाएं मिल रही हैं.

विज्ञापन

Deepika Padukone Pregnant: बॉलीवुड की पॉपुलर जोड़ी दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह एक बार फिर खुशियों से भरा नया चैप्टर शुरू करने जा रहे हैं. कपल ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की खुशखबरी फैंस के साथ साझा की है, जिसके बाद से ही उन्हें लगातार बधाइयां मिल रही हैं.

क्यूट पोस्ट के साथ किया प्रेग्नेंसी अनाउंस

दीपिका पादुकोण ने अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी का ऐलान बेहद खास और प्यारे अंदाज में किया. उन्होंने एक फोटो शेयर की, जिसमें उनकी बेटी दुआ प्रेग्नेंसी टेस्ट किट पकड़े नजर आ रही हैं, जिस पर पॉजिटिव रिजल्ट दिख रहा है. इस पोस्ट की खास बात यह रही कि दीपिका ने इसके साथ कोई कैप्शन नहीं लिखा, बल्कि सिर्फ नजर ना लगे वाला इमोजी शेयर किया.

फैंस दे रहे बधाई

दीपिका और रणवीर की इस खबर से उनके फैंस बेहद खुश हैं. सोशल मीडिया पर लोग लगातार उन्हें बधाइयां दे रहे हैं. मयूर नाम के यूजर ने कहा, दूसरा बच्चा आने वाला है. यूजर चमिला तनुषी ने कहा, वॉव नजर ना लगे. बधाई. कई यूजर्स कपल को बधाई दे रहे हैं.

साल 2024 में हुआ था दुआ का जन्म

दीपिका पादुकोण और रणवीर ने साल 2018 में इटली के लेक कोमो में शादी की थी. इसके बाद सितंबर 2024 में उन्होंने अपनी पहली बेटी दुआ का स्वागत किया था.

इन फिल्मों में दिखेंगी दीपिका

जहां एक तरफ दीपिका अपनी पर्सनल लाइफ में नया अध्याय शुरू करने जा रही हैं. वहीं प्रोफेशनल फ्रंट पर भी वह काफी एक्टिव हैं. वह जल्द ही फिल्म किंग में शाहरुख खान और सुहाना खान के साथ नजर आ सकती हैं. इसके अलावा वह साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘राका’ में भी काम कर रही हैं, जिसे डायरेक्टर एटली बना रहे हैं. हाल के वर्षों में दीपिका ने पठान, फाइटर और कल्कि 2898 एडी जैसी बड़ी हिट फिल्में दी हैं.

यह भी पढ़ें- Bhooth Bangla बनी दर्शकों की पसंद, दो दिन में बॉक्स ऑफिस पर कमा लिए इतने करोड़

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola