Bhooth Bangla बनी दर्शकों की पसंद, दो दिन में बॉक्स ऑफिस पर कमा लिए इतने करोड़

Updated:
विज्ञापन

भूत बंगला, फोटो- इंस्टाग्राम

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Bhooth Bangla Box Office collection day 2: ‘भूत बंगला’ ने दो दिनों में 60 करोड़ से ज्यादा की वर्ल्डवाइड कमाई कर ली है. वहीं, घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई हुई, आपको बताते हैं.

विज्ञापन

Bhooth Bangla Box Office collection day 2: अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की जोड़ी एक बार फिर दर्शकों के बीच लौट आई है फिल्म ‘भूत बंगला’ के साथ. करीब 10 साल बाद दोनों ने साथ काम किया है. 17 अप्रैल को रिलीज हुई इस हॉरर-कॉमेडी फिल्म को दर्शकों से मिला-जुला लेकिन अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म ने दमदार शुरुआत की है. sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, दूसरे दिन ‘भूत बंगला’ की कमाई में जबरदस्त उछाल देखने को मिला. फिल्म ने 19 करोड़ का नेट कलेक्शन किया, जो पहले दिन से काफी ज्यादा है. दो दिनों में भारत में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 35 करोड़ और ग्रॉस कलेक्शन 42 करोड़ हो चुका है.

विज्ञापन

पहले दिन की कमाई ने दिखाया दम

‘भूत बंगला’ ने रिलीज के पहले दिन करीब 12.25 करोड़ की कमाई की. फिल्म ने अपनी रिलीज से पहले हुए पेड प्रीव्यू से भी अच्छा फायदा उठाया. इन प्रीव्यू शोज से करीब 3.50 करोड़ की कमाई हुई, जिसने पहले दिन के कलेक्शन को और मजबूत बनाया. कुल मिलाकर भारत में फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 18.90 करोड़ और नेट कलेक्शन 15.75 करोड़ तक पहुंच गया. वहीं, विदेशों में भी फिल्म ने अच्छा प्रदर्शन किया है. दूसरे दिन 9 करोड़ की कमाई के साथ ओवरसीज कलेक्शन 18.50 करोड़ तक पहुंच गया है. इस तरह फिल्म का कुल वर्ल्डवाइड ग्रॉस 60.50 करोड़ हो गया है.

‘भूल भुलैया 2’ को छोड़ा पीछे, लेकिन ‘स्त्री 2’ से पीछे

ओपनिंग डे कलेक्शन के मामले में ‘भूत बंगला’ ने ‘भूल भुलैया 2’ को पीछे छोड़ दिया है, जिसने पहले दिन 14.50 करोड़ कमाए थे. हालांकि हॉरर-कॉमेडी जॉनर में अभी भी ‘स्त्री 2’ (55 करोड़) और ‘थामा’ (24 करोड़) जैसी फिल्मों के रिकॉर्ड आगे हैं.

स्टार कास्ट की जानकारी

फिल्म में अक्षय कुमार के साथ वामिका गब्बी, तब्बू, राजपाल यादव और जिशु सेनगुप्ता नजर आ रहे हैं. फिल्म में अक्षय डबल रोल में दिखे हैं. उन्होंने माधव और अर्जुन के नाम का किरदार निभाया है.

यह भी पढ़ें- ओपनिंग डे पर ‘भूत बंगला’ की अच्छी कमाई, फिर भी नहीं तोड़ पाई ‘धुरंधर 2’ के ओपनिंग डे का रिकॉर्ड

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola